Sanjay Dutt Cancer Recovery Tips: हमारी सामने जब कैंसर जैसी बीमारी का नाम आता है तो हमारे रौंगटे खड़े हो जाते हैं. बीमारी भी ऐसी है कि इसपर वो डायलोग बिल्कुल फिट बैठता है ‘कैंसर नाम ही काफी है’ लोगों को डराने के लिए. क्योंकि बीमारी का नाम सुनते ही ऐसा महसूस हो सकता है कि सब खत्म हो गया है.
अब कुछ नहीं हो सकता. मैं ठीक नहीं हो पाउंगा या पाउंगी. लेकिन ऐसी सिचुएशन और इस बीमारी से लड़ने में हमारा दिमाग अहम रोल प्ले करता है. अगर आप अपने माइंड को डराओगे वो उतना ही डरेगा. उसे शांत और लड़ने की शक्ति दोगे तो वो उतनी ही एनर्जी के साथ आपको लड़ने की शक्ति देगा. ऐसा हम इसलिए बोल पा रहे हैं, क्योंकि हाल ही में संजय दत्त कैंसर से लड़ रहे थे उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते बताया कि उन्हें 4th स्टेज कैंसर था. लेकिन कैसे उससे लड़ाई लड़ी और कैंसर को हराकर वापस आए. ये सभी के साथ साझा किया.
डॉक्टर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल एक मशहूर डॉक्टर रवि गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में स्टार संजय दत्त अपना एक किस्सा सुनाते हुए नजर आए. इस वीडियो को शेयर करने का मकसद डॉक्टर का सिर्फ इतना था कि कैंसर पीड़ित इस सालह को माने यानी अगर कोई भी इंसान इस बीमारी से जूझ रहा है वो कैसे इससे बचकर बाहर निकल सकता है.
2020 में हुआ था कैंसर
वहीं वीडियो में एक्टर संजय दत्त ने कहानी बताते हुए कहा कि साल 2020 में वो स्टेज 4 कैंसर का शिकार हो गए थे. कैंसर उनके शरीर के कई हिस्सों तक फैल गया था. लेकिन इस मुश्किल समय से भी एक्टर आसानी से निकल आए. उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी और एक बड़ी जंग जीतकर सामने आए.
एक शो के दौरान एक्टर ने इस बात को शेयर किया था. उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी उन्हें लगी कि उन्हें कैंसर है 4th स्टेज तो वो अंदर से काफी टूट गए थे. अपने बच्चों का चेहरा आगे आ गया था. एक मिनट तक रोए लेकिन खुद को ये वादा किया कि मैं जीतूंगा और इस बीमारी को हराकर रहूंगा.
पूरी तरह फिट एक्टर
अब जो आगे हुआ वो आप सभी के सामने हैं. एक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान जब उनके कीमोथेरेपी सेशन चल रहे थे तो उन्होंने हार नहीं मानी और वो अगले दिन दो-दो घंटे जिम करने लगे. हैवी वर्कआउट करने लगे. इस मुश्किल समय में भी फन्होंने KGF और शमशेरा फिल्म पूरी की. आज का समय है कि वो पूरी तरह फिट है. और बीमारी पूरी तरह हार गई है.
डॉक्टर की सलाह क्या है
अब इसपर डॉक्टर रवि भी बताते हैं कि वो अपने कैंसर के हर मरीज को समझना चाहिए कि आप इस बीमारी को अपनी पहचान न बनने दीजिए. यानी अगर आप बीमार हैं भी तो आप सिर्फ 24 घंटे अस्पताल, दवाएं और बीमारी के बारे में ही सोचते रहें. डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज और आराम अपनी जगह है. अब आप इसके लिए क्या कर सकते हैं कि
- दवाएं समय पर लेना
- आराम करना
ये चीजें बहुत जरूरी है. हालांकि अगर आपसे आपका डॉक्टर कहता है कि आप बाहर जा सकते हैं. बाहर जाना काफी सुरक्षित हैं तो बाहर निकलें लोगों से मिले-जुलें, सुबह शाम-वॉक पर जाएं साथ ही हर वो काम करें जिससे आपके मन को खुशी मिलती हो.
यह भी पढ़ें: National Doctors Day 2026: 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए इतिहास, महत्व और इस दिन का खास कारण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

