होमWellnessFitnessProtein Powder: एक्सरसाइज के बाद लिया प्रोटीन पाउडर...हो गई ब्लोटिंग की समस्या?...

Protein Powder: एक्सरसाइज के बाद लिया प्रोटीन पाउडर…हो गई ब्लोटिंग की समस्या? क्या करें

Bloating Problem Protein Powder: एक्सरसाइज और जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं. ये प्रोटीन पाउडर मांसपेशियों को सपोर्ट करता है.

Bloating Problem Protein Powder: एक्सरसाइज और जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं. ये प्रोटीन पाउडर मांसपेशियों को सपोर्ट करता है. टूटी-फूटी मांसपेशियों को रिकवर करने के लिए इनका सेवन बेहद जरूरी है. लेकिन प्रोटीन का सेवन कई तरह की समस्याएं भी खड़ी कर सकता है. कई लोग प्रोटीन का सेवन करने के बाद ब्लोटिंग, गैस, पेट में दर्द होने और डायरिया जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं.

मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है. ऐसे में जिम जाने वाले और एक्सरसाइज करने वाले लोग प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाते हैं. आज के समय छोटा बच्चा हो या फिर बड़ा सभी जिम जाने लगे हैं ऐसे में वे भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा लेते हैं. खासतौर पर मसल्स स्ट्रेंथ के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स लिया जाता है.

प्रोटीन के सेवन से पेट सी जुड़ी समस्याएं क्यों होती है?

एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रोटीन पाउडर का सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं इसलिए करते हैं क्योंकि इनमें फाइबर की कमी और पानी की कमी होती है. इसके अलावा कई लोग प्रोटीन पाउडर की ओवरइंटिंग करते हैं, जिसकी वजह से ये समस्याएं परेशान करती है.

इन समस्याओं से बचने के लिए क्या करें?

  • प्रोटीन पाउडर को खरीदते समय उसके इंग्रेडिएंट को ध्यान से पढ़ें. अच्छी क्वालिटी के प्रोटीन पाउडर को ही खरीदे. प्रोटीन पाउडर को खरीदने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
  • कई लोग प्रोटीन का सेवन एक साथ भारी मात्रा में कर लेते हैं. ऐसा करने से बचें. इसके बजाए प्रोटीन पाउडर का धीरे-धीरे सेवन करें. एक बार में 15-20 ग्राम प्रोटीन का ही सेवन करें.
  • प्रोटीन शेक को बहुत जल्दी-जल्दी न लें. धीरे-धीरे खाएं और चबाएं.
  • अगर आपके प्रोटीन में फाइबर की कमी होती है तो पेड़ से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. इसलिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त सब्जियां, फलों को जरूर शामिल करें.
  • अगर प्रोटीन पाउडर लेने के बाद पेड़ से जुड़ी समस्याएं होती है तो आप लैक्टोज-फ्री और प्लांट-बेस्ड या आइसोलेट प्रोटीन ऑप्शन ले सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को भरपूर पानी पीना चाहिए.
  • शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए.
  • डाइट में फाइबर से जुड़ी चीज़ें शामिल करें.
  • सही प्रोटीन पाउडर लेने के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
  • अगर आपको दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, तो व्हे कॉन्सेंट्रेट (Whey Concentrate) के बजाय व्हे आइसोलेट या प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का उपयोग करें.
  • प्रोटीन पाउडर के लेबल को ध्यान से देखें. इनमें मौजूद शुगर अल्कोहल (Sorbitol, Xylitol) और गाढ़े करने वाले तत्व (Xanthan gum) पेट फूलने का मुख्य कारण बनते हैं, इसलिए ऐसे तत्वों से बचें.

यह भी पढ़ें: Weight lifting benefits: वेट लिफ्टिंग करने से घटेगा वजन! किन बातों का रखें ध्यान

FAQs

सवाल: प्रोटीन पाउडर लेने के बाद ब्लोटिंग क्यों होती है?

जवाब: इसके मुख्य कारण हैं: लैक्टोज (Lactose): व्हे प्रोटीन दूध से बनता है. यदि आप लैक्टोज के प्रति संवेदनशील हैं, तो इसे पचाने में दिक्कत होती है जिससे पेट फूलता है. आर्टिफिशियल स्वीटनर्स: कई प्रोटीन पाउडर्स में स्वाद बढ़ाने के लिए शुगर अल्कोहल मिलाए जाते हैं, जिनसे गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

सवाल: ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए क्या करें?

जवाब: इस समस्या से राहत पाने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं: दूध की जगह पानी का इस्तेमाल करें: प्रोटीन शेक को दूध के बजाय पानी में बनाएं. धीरे-धीरे पिएं: शेक को 10-15 मिनट में घूंट-घूंट करके पिएं.

सवाल: क्या प्रोटीन पाउडर का विकल्प भी मौजूद है?

जवाब: हां, अगर आपको डेयरी वाले प्रोटीन से ब्लोटिंग होती है, तो आप अन्य विकल्प चुन सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments