होमWellnessFitnessWeight lifting benefits: वेट लिफ्टिंग करने से घटेगा वजन! किन बातों का...

Weight lifting benefits: वेट लिफ्टिंग करने से घटेगा वजन! किन बातों का रखें ध्यान

Belly Fat Reduce By Weight Lifting: क्या आप बेली फैट घटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वेट लिफ्टिंग करने से घटेगा वजन! किन बातों का रखें ध्यान

Belly Fat Reduce By Weight Lifting: क्या आप बेली फैट घटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अगर उसके बाद भी आपका बेली फैट कम नहीं हुआ और आप परेशान हैं तो आप वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज (Weight Lifting Exercise) ट्राई कर सकते हैं. वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज बेली फैट घटाने में मदद करेगा.

वेटलिफ्टिंग (स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) करने से बेली फैट (पेट की चर्बी) कम करने में बहुत मदद मिलती है. यह केवल एक जगह की चर्बी को कम नहीं करती, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बढ़ाकर पूरे शरीर से फैट बर्न करने में मदद करती है. साथ ही ये फ्रैक्‍चर और ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस के खतरे को कम करने में भी मदद करती है.

क्या है वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज? | What Is Weightlifting

वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज (Weight Lifting Exercise) एक तरह की स्ट्रेंथ या रेजिस्टेंस ट्रेनिंग है, जिसमें डंबल, बारबेल, केटलबेल, वेट मशीन या शरीर के की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए इन एक्सरसाइज की मदद ली जाती है.

इन एक्सरसाइज का उद्देश्य सिर्फ भारी वजन उठाना नहीं, बल्कि मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति और शरीर की बनावट (Body Composition) में सुधार करना भी होता है. वेट लिफ्टिंग करने से मसल्स मजबूत होती हैं, हड्डियों की मजबूती बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है और शरीर ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को खर्च करने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे वजन घटाने और बेली फैट कम करने के फिटनेस प्लान का भी अहम हिस्सा माना जाता है.

वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज के नाम | Weightlifting Exercise Name

  • स्क्वाट (Squat)
  • डेडलिफ्ट (Deadlift)
  • बेंच प्रेस (Bench Press)
  • शोल्डर प्रेस (Shoulder Press)
  • बाइसेप कर्ल (Bicep Curl)
  • लंज (Lunges)
  • रोइंग (Rows)

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज ही नहीं करें. इसके साथ संतुलित और पौष्टिक आहार, नियमित कार्डियो एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और लगातार वर्कआउट करना भी जरूरी है.

वेट लिफ्टिंग मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की कैलोरी खर्च करने की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती है, लेकिन फैट लॉस के लिए पूरी जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है. अगर आप पहली बार वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं किसी फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में करें. सही तकनीक अपनाने से चोट का खतरा कम होता है और बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Intermittent Fasting Tips: इंटरमिटेंट फास्टिंग की, फिर भी बढ़ गया वजन? जानें सही नियम

FAQs

सवाल: कितने दिन वेट लिफ्टिंग करनी चाहिए?

जवाब: सप्ताह में 2–3 दिन वेट ट्रेनिंग करना अधिकांश लोगों के लिए अच्छा शुरुआती लक्ष्य माना जाता है.

सवाल: बेली फैट कम करने के लिए क्या सिर्फ वेट लिफ्टिंग काफी है?

जवाब: नहीं, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार, कार्डियो, अच्छी नींद और नियमित वर्कआउट भी जरूरी हैं.

सवाल: क्या वेट लिफ्टिंग से बेली फैट कम होता है?

जवाब: वेट लिफ्टिंग पूरे शरीर की चर्बी कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन सिर्फ पेट की चर्बी को अलग से कम नहीं करती.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments