Intermittent fasting for Weight loss: सोशल मीडिया के दौर में (Intermittent Fasting) इंटरमिटेंट फास्टिंग को वेट लॉस का सबसे आसान तरीका बताया जा रहा है. इसे फॉलो करके हर दूसरा व्यक्ति आज के समय में अपना वेट लॉस कर रहा है. ये तरीका न सिर्फ अपने वेट लॉस के कारण मसहूर है बल्कि फिट रहने और अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए इसे फॉलो करते हैं.
लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या हैं? क्योंकि कई लोग इसे गलत तरीके से फॉलो करते हैं जिसके कारण वजन घटने (weight loss) की बजाए बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं. ऐसे में हम समझेंगे कि, क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग, इसे फॉलो करने का सही तरीका, किन-किन बातों का रखें ध्यान?
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग? | What Is Intermittent Fasting
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) खानपान की एक ऐसी प्रणाली (पैटर्न) है, जिसमें एक समय सीमा के अंदर फास्टिंग को फॉलो किया जाता है. ये घंटों या फिर दिनों में भी आ जाती है और बाकी समय में भोजन किया जाता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग में व्यक्ति 16 घंटे की फास्टिंग करता हैं यानि उपवास करता है. वहीं 8 घंटों के दौरान हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर खाने को डाइट का हिस्सा बनाता है.
उदाहरण: 16 घंटे का उपवास, इसमें आप लगातार 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं. इस दौरान सिर्फ पानी, ब्लैक कॉफी, या बिना चीनी वाली ग्रीन टी/चाय का सेवन किया जा सकता है.
8 घंटे की फास्टिंग, (जैसे दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच) में व्यक्ति अपने पोषक तत्वों से भरपूर थाली का सेवन करता है. ऐसे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करता है जिनसे उन्हें भरपूर मात्रा में पोषण मिल सके.
फॉलो करने का सही तरीका | How To Follow Intermittent Fasting
इंटरमिटेंट फास्टिंग कोई डाइट नहीं, बल्कि एक ईटिंग पैटर्न (खाने का समय) है. इसे फॉलो करने का सही तरीका है. धीरे-धीरे शुरुआत करें, सीधे 16 घंटे का फास्टिंग न करें. शुरुआत 12 घंटे खाने और 12 घंटे उपवास से करें. रात 8 बजे खाना खत्म करें और अगली सुबह 8 बजे खाएं. कुछ हफ़्ते बाद इसे 14/10 (14 घंटे फास्टिंग, 10 घंटे ईटिंग) रखें. इसके बाद आप 16/8 की अवधि पर आएं.
16/8 का नियम में ध्यान रखें ये बातें | Keep in mind when follow Intermittent Fasting
- 16/8 का नियम, फास्टिंग का समय इस अवधि के दौरान आपको कुछ नहीं खाना है. आप पानी, ब्लैक कॉफी (बिना चीनी-दूध के), या ग्रीन टी पी सकते हैं. हाइड्रेशन का ध्यान रखें उपवास के दौरान बीच-बीच में सादा पानी पीते रहें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और बेवजह भूख नहीं लगेगी.
- वहीं ईटिंग विंडो (8 घंटे) को आप अपने अनुसार 8 घंटे का समय चुन सकते हैं. जैसे, दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक. आप इस दौरान 2 या 3 बार पौष्टिक भोजन करें. ईटिंग विंडो में हरी सब्जियां, फल, दालें, अंडे, नट्स और साबुत अनाज शामिल करें.
- ध्यान रखें कि कई लोग 8 घंटे के दौरन प्रोसेस्ड फूड, चीनी से बने मीठे पेय, और तले हुए जंक फूड जैसे चीज़ों का सेवन करते हैं, ये सोचकर कि उन्हें 8 घंटे खाना है और बाकि समय फास्ट रखना है. ऐसे में वह कुछ भी खाते-पीते हैं. ऐसे में आपका वजन घटने के बाजए बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है.
- फास्टिंग के फायदों को बढ़ाने और तेजी से फैट बर्न करने के लिए हल्की एक्सरसाइज या योग भी करें.
यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu’s Fitness Routine: 60 मिनट में एक्टर्स ने किए 275 बर्पीज, देख कर रहे जाएंगे हैरान
सवाल: इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है?
जवाब: इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) एक ऐसा खान-पान का तरीका है, जिसमें खाने और उपवास (फास्टिंग) के समय को तय किया जाता है. इसमें क्या खाना है से ज्यादा इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि कब खाना है.
सवाल: क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन कम करने में मदद मिलती है?
जवाब: हां, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इंटरमिटेंट फास्टिंग कुछ लोगों में वजन कम करने में मदद कर सकती है. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है और यह कोई जादुई उपाय नहीं है.
सवाल:क्या हर व्यक्ति इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकता है?
जवाब: नहीं, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग और डायबिटीज की दवा या इंसुलिन लेने वाले मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू न करें. अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे सुरक्षित रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

