होमHealth NewsYoutube देखकर पत्नी की डिलीवरी करने लगा युवक! गर्भनाल फंसने से हुई...

Youtube देखकर पत्नी की डिलीवरी करने लगा युवक! गर्भनाल फंसने से हुई मौत

Tamil Nadu Youtube Delivery Case: तमिलनाडु में YouTube देखकर पति ने घर पर पत्नी की डिलीवरी कराने की कोशिश की. गंभीर लापरवाही से गर्भवती की मौत हो गई, जबकि नवजात को डॉक्टरों ने बचा लिया.

Tamil Nadu Youtube Delivery Case: लोग डिजिटली इतना भरोसा करते हैं कि किसी भी चीज की जानकारी चाहिए हो तो ऑनलाइन का सहारा जरूर लेते ही हैं. लेकिन कई बार आंख बंद करके भरोसा करना काफी गंभीर हो सकता है. इस बात का प्रमाण है तमिलनाडु से आया एक मामला .

दरअसल तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक दर्दनाक जानकारी सामने आई. दरअसल एक युवक डॉक्टर बनना चाहता था. ऐसी चाह के चलते यूट्यूब देखकर ही उसने घरपर अपनी प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी करने की कोशिश की. इसी कोशिश और लापरवाही ने गर्भवती महिला की जान ले ली. जानकारी है कि महिला की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ऑपरेशन के जरिए हुआ था पहला बच्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरी घटना तिरुप्पुर जिले के उथुकुली क्षेत्र के थलावैपलयम गांव की है. इसी गांव की शशिकला नाम की गर्भवती महिला रहती थी. इन्हीं महिला की डिलीवरी घर पर करने की कोशिश की गई थी. जानकारी है कि शशिकला का पहला बच्चा सिजेरियन डिलीवरी से हुआ था. इस बार उसका पति और सास चाहते थे कि बच्चा बिल्कुल नॉर्मल डिलीवरी से हो. इसी के कारण उन्होंने अस्पताल से कुछ संपर्क नहीं किया और घर पर ही डिलीवरी कराने का फैसला ले लिया.

एक्सपर्ट्स की राय नहीं ली

जानकारी है कि महिला के पति कार्तिक ने डिलीवरी कराने का तीरका यूट्यूब से सीखा था. इसके लिए उसने किसी भी मेडिकल एक्सपर्ट की भी सलाह नहीं ली. यूट्यूब पर भी कई वीडियो मौजूद है जिसे देखने के बाद वो खुदको डॉक्टर ही मानने लगा. इसलिए जब शशिकला को प्रसव पीड़ा हुआ तो कार्तिक खुद डॉक्टर बन गया और सास ने मिलकर घर में ही पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी.

बड़ी गड़बड़ का शिकार हुई महिला

क्योंकि कार्तिक के पास कोई एक्सपीरिएंस नहीं था. साथ ही मेडिकल उपकरण नहीं थे. जिसके कारण गड़बड़ी हो गई और नॉर्मल डिलीवरी करते समय गर्भनाल ही अलग नहीं हो पाई. गर्भनाल अंदर ही फंसी रही और कार्तिक उसे गलत तरीके से खींचता रहा जिसके कारण काफी ब्लीडिंग होने लगी. कुछ ही समय के अंदर महिला की हालत काफी खराब हो गई और उसकी मौत हो गई.

फौरन अस्पताल में कराया गया भर्ती

क्योंकि हालत काफी गंभीर हो गई थी. जिसे देखते हुए परिवार ने महिला को सरकारी अस्पाल में भर्ती कराने की कोशिश की गई थी. लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर थी. डॉक्टरों ने देखते हुए उसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में ही रेफर कर दिया. महिला का काफी इलाज हुआ. लेकिन क्योंकि खून ज्यादा बह गया था. नतीजा ये हुआ शशिकला को बचाया नहीं जा सका, और उसकी मौत हो गई. हालांकि इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.

पुलिस को दी गई जानकारी

हालांकि इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को भेजी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. अब इस मामले में पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ लापरवाही और बिना डॉक्टर की डिलीवरी के इलाज करने जैसी गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि शशिकला की मौत के जिम्मेदार उसका पति और उसकी सास है.

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान! 2030 तक मातृ और नवजात मौतें रोकने के लिए लॉन्च होगा SUMAN Roadmap

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments