होमDietJackfruit Benefits: कटहल ही नहीं, इसके बीज भी हैं सुपरफूड! जानिए सेहत...

Jackfruit Benefits: कटहल ही नहीं, इसके बीज भी हैं सुपरफूड! जानिए सेहत के बड़े फायदे

Jackfruit Seeds Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी खूब खाई जाती है. बच्चों से लेकर बड़े चाव के साथ इसका सेवन करते हैं.

Jackfruit Seeds Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी खूब खाई जाती है. बच्चों से लेकर बड़े चाव के साथ इसका सेवन करते हैं. वहीं कई लोग इसके बीजों का सेवन नहीं करते. लेकिन इन बीजों में ऐसे पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को अनेक तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

कटहल (Jackfruit) दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ पर उगने वाला फल है, जिसे इसकी बनावट और स्वाद के कारण शाकाहारी मांस भी माना जाता है. कच्चा कटहल सब्जी के रूप में खाया जाता है, वहीं पक जाने पर इसे मीठे फल के रूप में खाया जाता है. अपनी डाइट में इसे आप कई रूपों में शामिल कर सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कटहल के बीजों में पाए जाने वाले गुण सेहत को किस तरह से लाभ पहुंचाता है.

कटहल के बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • कार्बोहाइड्रेट
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
  • फास्फोरस
  • कुछ मात्रा में आयरन

कटहल के बीज का सेवन करने के फायदे | Kathal ke beej ke fayde

पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

कटहल के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने में मदद करता है. गौरतलब है कि फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे अपच की समस्या नहीं होती.

शरीर को भरपूर एनर्जी देता

एक्सपर्ट कहते हैं कि कटहल के बीजों में नेचुरल रूप से कार्ब्स पाया जाता है. ये कार्ब्स शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी देने का काम करता है. ऐसे में कटहल का सेवन पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है. आप कटहल को कई रूपों से शामिल कर सकते हैं.

हड्डियों को रखे हेल्दी

कटहल के बीज में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं. ये खनिल लवण हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं. ये बच्चों के विकास के लिए खास माने जाते हैं.

इम्यूनिटी बूस्ट करता

कटहल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण भी पाए जाते हैं. ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण वायरल बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसलिए अगर आप इनका सेवन करते हैं तो वायरल इंफेक्शन से बचे रहते हैं.

खून की कमी पूरी करता

कटहल में कुछ मात्रा में आयरन भी पाया जाता हैं. ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है. ये आयरन हीमोग्लोबिन बनाने और शरीर में ऑक्सीजन के ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है. इसके अलावा, कटहल में भरपूर विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर द्वारा खाए गए भोजन से आयरन को सोखने (अवशोषित करने) की क्षमता को बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 60 दिन मिलता ये फल, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं

FAQs

सवाल: कटहल खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

जवाब: कच्चे कटहल की सब्जी और पके कटहल का फल दोनों खाए जा सकते हैं. संतुलित मात्रा में और ताजा कटहल खाना बेहतर माना जाता है. यदि कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है.

सवाल: क्या डायबिटीज के मरीज कटहल खा सकते हैं?

जवाब: डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में और डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार कटहल खा सकते हैं. पका हुआ कटहल प्राकृतिक शर्करा वाला होता है, इसलिए इसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है.

सवाल: क्या कटहल खाना सेहत के लिए फायदेमंद है?

जवाब: हां, कटहल फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments