होमDietसिर्फ 60 दिन मिलता ये फल, सेहत के लिए किसी वरदान से...

सिर्फ 60 दिन मिलता ये फल, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं

Jamun Benefits For Diabetes Liver and BP: सीजन के हिसाब से फल-सब्जियों को डाइट प्लान में शामिल करना सही माना जाता है.

Jamun Benefits For Diabetes Liver and BP: सीजन के हिसाब से फल-सब्जियों को डाइट प्लान में शामिल करना सही माना जाता है. इनके सेवन से सेहत सही बनी रहती है. बीमारियां भी काफी हद तक दूर रहती है. ये इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं. गर्मी का मौसम है ऐसे में बाजार में आपको कुछ खास प्रकार के फल भी देखने को मिलेंगे जो बीपी, शुगर और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों में राहत पुहंचाते हैं. ये फल बाजार में सिर्फ दो महीने तक ही देखने को मिलते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक इन फलों का सेवन डायबिटीज, बीपी या लीवर की बीमारी में फायदे पुहंचाते हैं. हालांकि, यह किसी भी बीमारी का इलाज या दवा का विकल्प नहीं है. लेकिन इनके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. लीवर की सेहत बेहतर बनाने में मदद करती है. साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद करता हैं.

यह भी पढ़ें: जामुन खाने से हो सकता पेट दर्द, जानिए किन लोगों को बरतनी सावधानी

केवल दो महीने दिखने वाले फल

जामुन

जामुन एक मौसमी फल है जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही देखने को मिलता है. बीपी, शुगर और लीवर के मरीजों के लिए ये फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंथोसायनिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ये शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

शुगर (डायबिटीज) के मरीजों के लिए

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अपेक्षाकृत कम माना जाता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता. इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद कर सकता है. कई रिसर्च बताती हैं कि जामुन में पाए जाने वाले जाम्बोलिन (Jamboline) और अन्य पौधों के यौगिक ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं. ध्यान रखें इनके सेवन के साथ-साथ मरीज दवा और इंसुलिन का सेवन भी करते रहें.

हाई ब्लड प्रेशर (BP) के मरीजों के लिए

जामुन में पोटैशियम होता है, जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने और सामान्य ब्लड शुगर बनाए रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) की सेहत को बेहतर रखने में सहायक हो सकते हैं. लेकिन केवल जामुन खाने से हाई बीपी नियंत्रित नहीं होता नियमित दवा, कम नमक वाला आहार और व्यायाम भी जरूरी हैं.

लीवर मरीजों के लिए

जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं. कुछ रिसर्च बताती है कि जामुन का सेवन लीवर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. जामुन के अर्क से लीवर कोशिकाओं की सुरक्षा के संकेत मिले हैं. वहीं अगर आपको फैटी लीवर या किसी अन्य तरह की बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह से ही जामुन का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: ब्रेन फंक्शन के लिए जरूरी है पानी का सेवन, कमी से बिगड़ जाएंगे इलेक्ट्रिकल और केमिकल सिग्नल

FAQs

सवाल: क्या जामुन शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है?

जवाब: हां, जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, यह दवा का विकल्प नहीं है.

सवाल: क्या जामुन हाई बीपी के मरीज खा सकते हैं?

जवाब: हां, जामुन में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में सहायक हो सकता है. लेकिन बीपी की दवा नियमित रूप से लेते रहना जरूरी है.

सवाल: क्या जामुन लीवर की सेहत के लिए अच्छा है?

जवाब: जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, लीवर की बीमारी में डॉक्टर की सलाह और इलाज सबसे जरूरी है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments