होमHealth NewsFairness Cream लगाने से खराब हो गई युवक की किडनी! जानें क्यों...

Fairness Cream लगाने से खराब हो गई युवक की किडनी! जानें क्यों और कैसे हुआ ऐसा

Skin Lightening Cream: क्या गोरा करने वाली क्रीम किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है? जानिए मरकरी वाली Skin Lightening Cream के खतरे, शुरुआती लक्षण और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Skin Lightening Cream: अगर आप भी गोरा होने के लिए क्रीम लगाते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है. पुणे से एक मामला सामने आया जहां 30 साल के युवक की किडनियां खराब हो गई सिर्फ लंबे समय तक फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद. इसपर एक जांच भी हुई, जांच में सामने आया कि जिस क्रीम का इस्तेमाल युवक कर रहा था उसमें मरकरी का स्तर नॉर्मल से काफी अधिक पाया गया.

ऐसा क्यों हुआ किडनियां कैसे खराब हो गई? इसका जवाब है WHO के अनुसार जो क्रीम बिना जांच के बेची जाती है. ऐसी क्रीम में स्किन को लाइटनिंग करने के लिए मरकरी यानी जहरीले धातुएं मिलाए जाते हैं. जिनका इस्तेमाल अगर कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक करे तो उसकी किडनी पर इसका असर पड़ता है. यहां तक की नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है.

पुणे में मरीज के साथ क्या हुआ?

पुणे में मौजूद एक युवक शादी की तैयारी कर रहा था. युवक पिछले काफी महीनों से गोरा होने के लिए एक लोकल क्रीम का इस्तेमाल कर रहा था. इसी क्रीम ने समस्या खड़ी कर दी. कुछ समय तक क्रीम इस्तेमाल करने के बाद युवक के पैरों में सूजन होने लगी, पेशाब में झाग आने लगी. जब अस्पताल पहुंचे और जांच हुई तो युवक के खून में मरकरी का लेवल काफी अधिक देखने को मिला. पेशाब में भी प्रोटीन की मात्रा बढ़ी हुई पाई गई. किडनी की बायोप्सी हुई जिसमें सामने आया Membranous Nephropathy की बीमारी का युवक शिकार बुआ था. अब डॉक्टर इस बीमारी का कारण लंबे समय तक मरकरी वाली क्रीम का इस्तेमाल करने को लेकर मानते हैं.

मरकरी से कैसे किडनी पर पड़ा असर?

अब जान लेते हैं कि मरकरी से कैसे किडनी पर असर पड़ा? दरअसल जब मरकरी शरीर में पहुंचती है तो ये किडनी के फिल्टर के काम करने को नुकसान पहुंचाती है. यानी इससे पेशाब के जरिए प्रोटीन बाहर निकलने लगता है. धीरे-धीरे ही ये किडनी के काम करने की पावर कम कर सकता है, उसे प्रभावित कर सकता है. कुछ मामलों में ये जो युवक को बीमारी हुई उसका भी कारण बन सकता है. इसलिए सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. अब जान लेते हैं कि आखिर जब मरकरी इतनी खतरनाक होती है तो इसे क्रीम में मिलाया ही क्यों जाता है?

खतरनाक मरकरी का क्रीम में क्या काम?

जब कंपनियों को ये बात अगर मालूम है कि क्रीम में मरकरी के इस्तेमाल के गंभीर परिणाम मिल सकते हैं, तो इसे मिलाया क्यों जाता है ये सबसे बड़ा सवाल है. इसपर WHO का मानना है कि कुछ अवैध या फिर बिना रूल्स का पालन करने वाली क्रीम जिनमें स्किन को चमकाने के लिए मरकरी का इस्तेमाल किया जाता है. वो इसलिए किया जाता है क्योंकि इससे स्किन में मेलानिन बनने का प्रोसेस दब जाता है. यानी इससे स्किन कुछ लाइट दिखाई देने लगती है. लेकिन मरकरी का इस्तेमाल धीरे-धीरे शरीर में जमा हो जाती है और शरीर के कई ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचा सकता है.

आप भी रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी ऐसे किसी क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हो तो कुछ सिग्नल्स जो शरीर हर बीमारी से पहले देता है उसका ध्यान आपको देना चाहिए. इसमें शामिल हैः

  • पैरों या टखनों में सूजन
  • पेशाब में झाग बार-बार बनना
  • कमजोरी
  • थकान
  • चेहरे पर भारीपन दिखना
  • सूजन

अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये चिंता की बात है. हालांकि हर बार ये मरकरी के कारण हो ऐसा भी जरूरी नहीं है. क्योंकि इस तरह के लक्षण किडनी खराब होने पर दिखाई देते हैं. इसका पता करने के लिए आपको डॉक्टर से जांच करवानी होगी.

यह भी पढ़ें: Mid-Day Meal से अंडा हटाने पर मचा बवाल! जानें बच्चों के लिए Egg ज्यादा जरूरी या Vegetarian Protein

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments