होमWellnessFitnessMuscle Pain After Workout: मांसपेशियों में दर्द किसका संकेत? डॉक्टर से मिलें

Muscle Pain After Workout: मांसपेशियों में दर्द किसका संकेत? डॉक्टर से मिलें

Muscle Pain After Workout: कई लोग रोजाना जिम जाते हैं. कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन अक्सर जिम से आने के बाद उनके शरीर में दर्द महसूस होने लगता है.

Muscle Pain After Workout: कई लोग रोजाना जिम जाते हैं. कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन अक्सर जिम से आने के बाद उनके शरीर में दर्द महसूस होने लगता है. कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं आखिर उन्हें जिम से आने के बाद दर्द क्यों होता? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर जिम से आन के बाद दर्द क्यों महसूस होता है. साथ ही जानेंगे कि ये कितना दर्द खतरनाक नहीं है. चलिए जानते हैं.

वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों पर सामान्य से अधिक दबाव पड़ता है. खासकर जब आप भारी वजन उठाते हैं, तेज दौड़ते हैं या कोई नई एक्सरसाइज करते हैं, तो मांसपेशियों के रेशों (Muscle Fibers) में बहुत छोटी-छोटी क्षति (Micro Tears) होती है. शरीर इन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे हल्की सूजन और दर्द महसूस होता है. यह प्रक्रिया मांसपेशियों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाती है.

मांसपेशियों में दर्द किसका संकेत?

दरअसल ये दर्द इस बात का संकेत है कि आपकी मांसपेशियों में एक्टिविटी शुरू हो चुकी है. आपकी मांसपेशियां नई एक्टिविटी के अनुसार ढाल रही है. हालांकि ये दर्द ज्यादा बढ़ जाए या फिर सूजन आने लगे तो अलर्ट हो जाएं. वहीं अगर शरीर का कोई हिस्सा हिलाना मुश्किल हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. एक्सपर्ट के मुताबिक, 12 से 24 घंटे बाद शुरू होने वाले मांसपेशियों के दर्द को डिलेड ऑनसेट मसल सोरनेस कहा जाता है. यह दर्द आमतौर पर 24 से 72 घंटे के बीच सबसे ज्यादा महसूस होता है, जब आप कोई नई एक्सरसाइज करते हैं. या अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करते हैं.

दर्द कम करने के लिए क्या करें?

  • वर्कआउट के बाद हल्की स्ट्रेचिंग करें.
  • दिनभर पानी पिएं.
  • प्रोटीन और संतुलित आहार लें, ताकि मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से हो.
  • 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें.
  • हल्की वॉक या लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
  • शुरुआत में धीरे-धीरे वर्कआउट की तीव्रता बढ़ाएं, एकदम से ज्यादा मेहनत न करें.

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर दर्द 3 से 5 दिनों से ज्यादा बना रहे, बहुत तेज हो, मांसपेशियों में अत्यधिक सूजन हो, कमजोरी महसूस हो या पेशाब का रंग गहरा हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. यह सामान्य मांसपेशियों के दर्द से अलग समस्या का संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Back Walk Exercise को बनाएं रूटीन का हिस्सा, जानें सही तरीका

FAQs

सवाल: वर्कआउट के बाद होने वाला दर्द कैसे कम करें?

जवाब: पर्याप्त पानी पिएं, प्रोटीन युक्त भोजन करें, हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक करें, अच्छी नींद लें और वर्कआउट की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ाएं.

सवाल: क्या वर्कआउट के बाद होने वाला दर्द सामान्य है?

जवाब: हां, हल्का या मध्यम दर्द सामान्य माना जाता है, खासकर जब आपने नया या अधिक कठिन वर्कआउट किया हो. यह आमतौर पर 2–3 दिनों में कम हो जाता है.

सवाल: वर्कआउट के अगले दिन शरीर में दर्द क्यों होता है?

जवाब: वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों के रेशों में सूक्ष्म क्षति (Micro Tears) होती है. इन्हीं की मरम्मत के दौरान अगले दिन दर्द महसूस होता है, जिसे DOMS कहा जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments