होमWellnessBeautyहेयर प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर करें प्री-कंडीशनिंग

हेयर प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर करें प्री-कंडीशनिंग

Is preconditioning good for hair: ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. बालों को धाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान.

Is preconditioning good for hair: ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. ये जरूरी बातें आपको स्किन इंफेक्शन, पिंपल्स, एलर्जी, स्किन का रंग बदलना, झुर्रियां, हार्मोनल असंतुलन, और लंबे समय में कैंसर जैसे खतरों से बचाने का काम करते हैं. इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर हेयर प्रोडक्ट को खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना होता है.

दरअसल एक्सपर्ट करते हैं कि हम आजकल के विज्ञापनों के भ्रामक प्रचार के चक्कर में ऐसे हेयर प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जो बाद में आपको कई तरह की समस्या कर सकते हैं. अगर गलती से आपने बेकार हेयर प्रोडक्ट खरीद लिए तो आपके बाल, रूखे-बेजार और यहां तक की बालों के झड़ने की समस्या तक देखने को मिल सकती है. महंगा शैंपू हमेशा बेहतर होगा ये बात जरूरी है. इसलिए इन भ्रम से बाहर निकले.

हेयर प्रोडक्ट खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

दरअसल बालों के मामलों में महंगे प्रोडक्ट्स ही बेहतर हो ऐसा नहीं होता. इसलिए प्रोडक्ट को हमेशा बालों की जरूरत के हिसाब से ही खरीदना चाहिए. खासकर शैंपू के मामलों में, शैंपू आपके बालों और स्कैल्प की जरूरत के हिसाब से चुना जाना चाहिए. ऐसे में एक सामान्य शैंपू भी अच्छा काम कर सकता है. इसलिए अपने बालों की जरूरत को समझें. महंगे प्रोडक्ट के पीछे भागने की जरूरत नहीं है.

बाल धोने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बाल धोने से पहले हमेशा बालों में प्री-कंडीशनिंग करें. प्री-कंडीशनिंग (Pre-conditioning) का मतलब है बालों को शैंपू करने से पहले ऐसी चीज लगाना जो उन्हें सुरक्षित रखे और नुकसान से बचाए. जब आप बाल धोने से पहले तेल, हेयर सीरम, हेयर मास्क या कंडीशनिंग ट्रीटमेंट लगाते हैं, तो इसे प्री-कंडीशनिंग कहा जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि बालों की जरूरत और हेयर टाइप के अनुसार प्री-कंडीशनिंग करें.

हेयर टाइप के अनुसार करें प्री-कंडीशनिंग

नारियल का तेल: बालों के अंदर तक पहुंचकर प्रोटीन की कमी कम करने और टूटने से बचाने में मदद कर सकता है.
बादाम का तेल: इसमें विटामिन E और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक हो सकते हैं.
आर्गन ऑयल: रूखे और फ्रिज़ी बालों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। यह बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाने में मदद कर सकता है.
जोजोबा ऑयल: ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए हल्का तेल माना जाता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है.
हेयर मास्क: ड्राई या डैमेज बालों के लिए शैंपू से पहले हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.
एलोवेरा जेल: हल्की नमी देने और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने के लिए कुछ लोग इसका भी उपयोग करते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

चुनी हुई चीज़ को बालों और जरूरत हो तो स्कैल्प पर कम-से-कम 30 मिनट या फिर 2 घंटे पहले लगाएं. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ऑयली है, डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन या किसी तरह की एलर्जी है, तो कोई नया तेल या प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सिर में दिख रहें हैं लाल-लाल पैच? हो जाएं अलर्ट, इस समस्या की ओर कर रहा इशारा

FAQs

सवाल: प्री-कंडीशनिंग क्या होती है?

जवाब: बाल धोने से पहले तेल, हेयर मास्क या कंडीशनिंग प्रोडक्ट लगाकर बालों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को प्री-कंडीशनिंग कहा जाता है.

सवाल: प्री-कंडीशनिंग के लिए कौन-सी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं?

जवाब:नारियल तेल, बादाम तेल, आर्गन ऑयल, जोजोबा ऑयल, एलोवेरा जेल और हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सवाल: बाल धोने से कितनी देर पहले प्री-कंडीशनिंग करनी चाहिए?

जवाब: शैंपू करने से लगभग 30 मिनट से 2 घंटे पहले प्री-कंडीशनिंग करना फायदेमंद माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments