होमWellnessBeautyसिर में दिख रहें हैं लाल-लाल पैच? हो जाएं अलर्ट, इस समस्या...

सिर में दिख रहें हैं लाल-लाल पैच? हो जाएं अलर्ट, इस समस्या की ओर कर रहा इशारा

Scalp Fungal Infection: कई बार बालों का झड़ना, सिर में खुजली होना या फिर डैंड्रफ की समस्या सामान्य लगती है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि ये समस्याएं आम नहीं हैं.

Scalp Fungal Infection: कई बार बालों का झड़ना, सिर में खुजली होना या फिर डैंड्रफ की समस्या सामान्य लगती है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि ये समस्याएं आम नहीं हैं. अगर आपको या फिर आपके आसपास किसी को भी इस तरह की समस्याएं देखने को मिल रही है तो अलर्ट हो जाएं. क्योंकि ये स्कैल्प फंगल इंफेक्शन की ओर इशारा करता है.

अगर आपको स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ जैसी सफेद परत या बालों का झड़ना, या लंबे समय तक सिर पर गोल-गोल पैच दिखाई दें, किसी हिस्से के बाल तेजी से झड़ने लगें या खुजली के साथ लालपन और पपड़ी बनने लगे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. समय रहते इसका इलाज नहीं कराया जाए तो ये बालों की ग्रोथ के लिए खतरा पैदा करता है.

क्या होता है स्कैल्प फंगल इंफेक्शन?

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन (Scalp Fungal Infection) सिर की स्किन पर होने वाला एक संक्रमण है, जो फंगस (Dermatophytes) के कारण होता है. मेडिकल भाषा में टिनिया कैपिटिस (Tinea Capitis) कहा जाता है. इस संक्रमण में सिर की स्किन पर खुजली, लाल चकत्ते, पपड़ी, रूसी जैसी परत, बालों का टूटना या गोल-गोल पैच में बाल झड़ना जैसी समस्याएं देखने को मिलती है.

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन कैसे हो जाता है?

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन तब होता है जब डर्माटोफाइट (Dermatophyte) फंगस सिर की स्किन पर बढ़ने लगते हैं. यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क, कंघी, तौलिया, टोपी या तकिया साझा करने से फैल सकता है. इसलिए अगर आपके आसपास किसी को इस प्रकार की समस्या है तो सतर्क रहे.

यह संक्रमण संक्रमित पालतू जानवरों से भी फैलने का खतरा रहता है. इसके अलावा, सिर की ठीक से सफाई न करना, लंबे समय तक नमी बने रहना, अत्यधिक पसीना आना या कमजोर इम्यूनिटी होने पर भी फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है.

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचाव कैसे करें?

  • सिर और बालों को साफ रखें.
  • नहाने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखाएं.
  • कंघी, तौलिया, टोपी, तकिया या हेयर एक्सेसरीज़ किसी के साथ शेयर न करें.
  • संक्रमित व्यक्ति या पालतू जानवर के सीधे संपर्क में जाने से बचें.
  • अधिक पसीना आने पर सिर को सूखा रखें और रोजाना हेयरब्रश और कंघी की सफाई करें.
  • अगर सिर में लगातार खुजली, पपड़ी या बाल झड़ने की समस्या हो, तो बिना देर किए स्किन एक्सपर्ट से सलाह ले.

यह भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: गंदे पानी में चलने से हो सकता है स्किन इंफेक्शन? ऐसे करें बचाव

FAQs

सवाल: स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचाव कैसे करें?

जवाब: सिर और बालों को साफ व सूखा रखें, कंघी या तौलिया साझा न करें, संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क से बचें और लक्षण दिखने पर जल्द त्वचा विशेषज्ञ से इलाज कराएं.

सवाल: स्कैल्प फंगल इंफेक्शन कैसे फैलता है?

जवाब:यह संक्रमित व्यक्ति, कंघी, तौलिया, टोपी, तकिया या संक्रमित पालतू जानवर के संपर्क से फैल सकता है. कमजोर इम्यूनिटी और सिर में लंबे समय तक नमी रहने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है.

सवाल: स्कैल्प फंगल इंफेक्शन क्या होता है?

जवाब: स्कैल्प फंगल इंफेक्शन सिर की त्वचा पर होने वाला फंगल संक्रमण है, जिसमें खुजली, पपड़ी, लाल चकत्ते और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments