होमHealth Newsअब बिना देरी के शुरू हो सकेगी रिसर्च, इंपोर्टेड दवाओं ये नियम...

अब बिना देरी के शुरू हो सकेगी रिसर्च, इंपोर्टेड दवाओं ये नियम हटाने की तैयारी में सरकार

India Drug Import Rules: केंद्र सरकार ने फार्मास्युटिकल सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

India Drug Import Rules: केंद्र सरकार ने फार्मास्युटिकल सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एक ड्राफ्ट जारी किया है. इस ड्राफ्ट के तहत रिसर्च, टेस्टिंग (Examination, Test or Analysis) और नॉन-क्लिनिकल टेस्टिंग के लिए कम मात्रा में दवाओं के आयात की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है.

इस प्रस्ताव के तहत अब एनालिटिकल और नॉन-क्लिनिकल टेस्टिंग के लिए कम मात्रा में दवाओं का आयात करने वाले आवेदकों को पहले की तरह लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके बजाय उन्हें केवल एक पूर्व सूचना (Prior Intimation Form) ऑनलाइन जमा करनी होगी. सूचना जमा होते ही मिलने वाली Acknowledgement के आधार पर दवाओं का आयात किया जा सकेगा.

किन दवाओं पर लागू नहीं होंगे ये नियम

हालांकि ड्राफ्ट के तहत तैयार किए गए नए नियमों के सभी पर लागू नहीं किया जाएगा. कुछ खास प्रकार की दवाओं को आयात करने के लिए पुराने नियमों पर ही काम करना होगा. इन दवाओं में सेक्स हार्मोन (Sex Hormones), साइटोटॉक्सिक दवाएं (Cytotoxic Drugs), बीटा-लैक्टम दवाएं (Beta Lactam Drugs),जीवित सूक्ष्मजीव युक्त बायोलॉजिक्स (Biologics Containing Live Microorganisms), नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ (Narcotic and Psychotropic Substances) जैसी दवाओं पर पुराने नियमों के तहत ही काम करना होगा.

स्टार्टअप और उद्योगों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस प्रस्तावित संशोधन से रिसर्च, टेस्टिंग और R&D के लिए कम मात्रा में दवाओं के आयात पर लाइसेंस लेने की अनिवार्यता खत्म होने की उम्मीद है. ऐसे में रिसर्च कर रहे संस्थान, कंपनियां और स्टार्टअप्स पर सरकारी नियमों के पालन का बोझ कम होगा और वे बिना देरी के अपनी टेस्टिंग और रिसर्च से जुड़े काम कर सकेंगे. ऑनलाइन सूचना (इंटिमेशन) प्रणाली पूरी प्रक्रिया को तेज, आसान और पारदर्शी बनाएगी.

सरकार का मानना है कि इस कदम से देश में फार्मास्युटिकल रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, सरकारी नियमों की प्रक्रिया अब अधिक सरल और प्रभावी होंगी तथा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूती मिलेगी. इससे भारत में दवा अनुसंधान और नवाचार के लिए बेहतर माहौल तैयार होने की उम्मीद है.

जनता से मांगे गए सुझाव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया है. संबंधित पक्ष अपनी आपत्तियां या सुझाव अंडर सेक्रेटरी (ड्रग्स), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को निर्धारित पते पर या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंपोर्टेड दवाओं के नियम बदलने की तैयारी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट, आपसे मांगे सुझाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments