होमWellnessHome Remediesमेथी दाना शुगर के मरीजों के लिए वरदान, रिवर्स होगा प्री-डायबिटीज

मेथी दाना शुगर के मरीजों के लिए वरदान, रिवर्स होगा प्री-डायबिटीज

Natural Home Remedies for Pre Diabetes: बढ़ते ब्लड शुगर के कारण कितने लोगों का जिंदगी भर खाना-पीना दूभर हो जाता है.

Natural Home Remedies for Pre Diabetes: बढ़ते ब्लड शुगर के कारण कितने लोगों का जिंदगी भर खाना-पीना दूभर हो जाता है. वह इसी दुविधा में जी रहे होते हैं कि कहीं शुगर लेवल न बढ़ जाए. हर खाने की चीज से पहले खास ध्यान रखना होता है. लेकिन डायबिटीज की समस्या को अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इस पर कंट्रोल करना आसान है.

डायबिटीज तीन स्तरों पर होने वाली बीमारी है, एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर इसके शुरूआती लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो आप कुछ घरेलू उपचार की मदद से आसानी से खत्म कर सकते हैं. बता दें कि प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जब ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा हो जाता है. लेकिन, यह स्तर डायबिटीज जितना ज्यादा नहीं होता है. अगर इस स्टेज पर सही खान-पान और लाइफस्टाइल फॉलो किया जाए, तो इसे खत्म किया जा सकता है.

शुगर का नॉर्मल लेवल

  • अगर फास्टिंग ब्लड शुगर यानि कि (खाली पेट) की बात करें, तो नॉर्मल शुगर स्तर 70–99 mg/dL होना चाहिए.
  • जब शुगर लेवल 100–125 mg/dL होता है, तो इसे प्री-डायबिटीज माना जाता है. यही से डायबिटीज शुरू हो जाती है. इसलिए आपको अपना रोजाना ब्लड शुगर लेवल जांचना चाहिए ऐसे में आप इसे बढ़ने से रोक सकते हैं.
  • वहीं, 126 mg/dL या इससे ज्यादा शुगर लेवल डायबिटीज माना जाता है.

इन नुस्खों से होगा फायदा

मेथी दाने का पानी

मेती दाने में घुलनशील फाइबर, खासकर गैलेक्टोमैनन (Galactomannan), और 4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसिन (4-Hydroxyisoleucine) नाम का एक नेचुरल अमीनो एसिड भी पाया जाता है. ये सभी गुण बल्ड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं. ऐसे में आप मेथी दाने का पानी पीना का सेवन करे ये डायबिटीज कंट्रोल में मदद करेगा. रात को मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें, और सुबह इस पानी को छानकर या उबालकर पी लें.

जामुन के बीज का पाउडर

जामुन के बीज में जैम्बोलिन (Jamboline),जैम्बोसिन (Jambosine), पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉइड्स, टैनिन और फाइबर पाए जाते हैं. ये तत्व ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने, इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. जामुन के बीजों का पाउडर आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं.

करेले का जूस

करेले के जूस में चारेंटिन (Charantin), पॉलीपेप्टाइड-पी (Polypeptide-p) और विसीन (Vicine) जैसे नेचुरल यौगिक पाए जाते हैं. ये इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Stomach Problems in Monsoon: इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगाड़ जाएगी सेहत

FAQs

सवाल: करेले का जूस ब्लड शुगर में कैसे मदद करता है?

जवाब: करेले में चारेंटिन (Charantin), पॉलीपेप्टाइड-पी (Polypeptide-p) और विसीन (Vicine) जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को सपोर्ट करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: जामुन के बीज का पाउडर क्यों फायदेमंद माना जाता है?

जवाब: जामुन के बीज में जैम्बोलिन, जैम्बोसिन, पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने और ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक हो सकते हैं.

सवाल: मेथी दाना ब्लड शुगर कंट्रोल में कैसे मदद करता है?

जवाब: मेथी दाने में घुलनशील फाइबर, गैलेक्टोमैनन और 4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसिन पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments