होमWellnessHome RemediesStomach Problems in Monsoon: इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगाड़ जाएगी...

Stomach Problems in Monsoon: इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगाड़ जाएगी सेहत

Stomach Problems in Monsoon: बारिश का मौसम आते ही लोगों का मन चहक उठता है. आसमान से गिरती बूंदों को देखकर बारिश में भीगने का मन करता हैं.

Stomach Problems in Monsoon: बारिश का मौसम आते ही लोगों का मन चहक उठता है. आसमान से गिरती बूंदों को देखकर बारिश में भीगने का मन करता हैं. कुछ लोग बारिश की बूंदों में नहाने लगते हैं. बरसात में झूमने लगते हैं. लेकिन ये बूंदे सेहत के लिहाज से सही नहीं मानी जाती. दरअसल आपको कई तरह से बीमार कर सकती है.

मानसून में जलभराव, गंदगी और नमी के कारण खाने-पीने की चीजें जल्दी दूषित हो जाती हैं. कई बार बाहर का खाना या खुले में रखी चीजें पेट के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. दूषित पानी और संक्रमित भोजन के जरिए बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बारिश के मौसम में पेट दर्द की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में आप राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं.

बारिश में भीगने पर किस-किस तरह की समस्या हो सकती है?

  • सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी वायरल संक्रमण
  • पेट दर्द, दस्त, उल्टी या फूड पॉइजनिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.
  • अगर व्यक्ति दूषित पानी या भोजन का सेवन कर ले तो भी कई प्रकार की सम्याएं हो सकती है.
  • इसके अलावा स्किन पर खुजली, फंगल इन्फेक्शन, दाद या रैशेज होने का खतरा.
  • वहीं जिन लोगों को अस्थमा या एलर्जी की समस्या होती है, उनमें सांस लेने में तकलीफ और एलर्जी के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.

कुछ आसान घरेलू उपाय देंगे राहत

बारिश के मौसम में पेट दर्द होने पर कुछ आसान घरेलू उपाय राहत देने में मदद करेंगे. अगर पेट दर्द गैस, अपच या हल्की ऐंठन की वजह से है, तो गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. अदरक की चाय या अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से पाचन बेहतर होता है और मतली और पेट की परेशानी कम होने में मदद मिलती है. अजवाइन में थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर खाने से गैस और पेट फूलने में राहत मिलती है. सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से भी डाइजेस्टिव सिस्टम को राहत देने में मदद करता है. पेट पर हल्की गर्म सिकाई करने से ऐंठन और दर्द कम हो सकता है. इस दौरान तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें और हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन का सेवन करें.

हालांकि, अगर आपको पेट दर्द के साथ तेज बुखार, लगातार उल्टी, बार-बार दस्त, शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन के लक्षण या बहुत तेज दर्द हो, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह किसी संक्रमण या अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में स्कैल्प पर खुजली की समस्या? जानें राहत के उपाए

FAQs

सवाल: पेट दर्द होने पर कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

जवाब: यदि पेट दर्द के साथ तेज बुखार, लगातार उल्टी, बार-बार दस्त, डिहाइड्रेशन या बहुत तेज दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यह किसी संक्रमण या गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है.

सवाल: पेट दर्द में अजवाइन और सौंफ कैसे मदद करती हैं?

जवाब: अजवाइन में काला नमक मिलाकर खाने से गैस, पेट फूलना और अपच में राहत मिल सकती है. वहीं सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और पेट की ऐंठन कम हो सकती है.

सवाल: पेट दर्द होने पर कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

जवाब: यदि पेट दर्द के साथ तेज बुखार, लगातार उल्टी, बार-बार दस्त, डिहाइड्रेशन या बहुत तेज दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यह किसी संक्रमण या गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments