Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. 39 साल की उम्र में वो अब मां बनने वाली है. जानकारी के अनुसार समांथा ने साल 2025 में फिल्म मेकर राज निदिमोरु से शादी की थी. जिसके बाद उन्होंने अब अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है.
जिस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि सामंथा की प्रेग्नेंसी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वो मायोसिटिस नाम की बीमारी से बड़ी लड़ाई लड़ चुकी है. इस बीमारी से लड़ने और इस उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी.
क्यों हो रही इतनी चर्चा?
एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि वो अभी बीमारी से जूझी है. इसलिए उन लाखों महिलाओं के लिए ये बड़ी उम्मीद है जो किसी बीमारी से अभी जूझ रही हैं और मां बनने का सपना भी देख रही है. लेकिन जिस बीमारी का वो शिकार हुईं थी वो आखिर क्या है?
क्या है मायोसिटिस बीमारी जिसका शिकार हुई थी सामंथा
रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है. ऐसी भी जानकारी है कि इसका कोई इलाज नहीं है लेकिन कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि उपचार से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कभी-कभी हमारी अपनी ही मांसपेशियों (Muscles) को दुश्मन समझकर उन पर हमला कर देता है. ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित को मसल्स में तेज दर्द महसूस होता है. हर समय काफी थकान रहती है जिसके कारण छोटे-मोटे काम भी कर पाना मुश्किल हो जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर ऐसी बीमारी है तब भी आप मां बन सकते हैं. साथ ही एक हेल्दी बच्चे को जन्म दे सकती हैं. हालांकि कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है.
किन बातों का रखना चाहिए ख्याल?
ऐसी बीमारी से अगर आप ग्रसित हैं, तो कुछ बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए जैसे काम के बीच में आराम करें थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेते रहें, खुश रहना साथ ही हल्की वॉक करना भी फायदा पहुंचा सकती है, रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: दवाओं पर लगेगा QR कोड, नकली दवाओं पर लगेगी रोक! जानिए सरकार का नया प्लान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

