होमHealth NewsOffice में बैठते-बैठते गर्दन में दर्द? चेयर पर करें ये 4 आसान...

Office में बैठते-बैठते गर्दन में दर्द? चेयर पर करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, Cervical Pain से मिलेगी राहत

Cervical Pain Relief: गलत पोश्चर और लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से सर्वाइकल और गर्दन दर्द की समस्या बढ़ रही है. कुछ आसान चेयर एक्सरसाइज और सही पोश्चर अपनाकर गर्दन और कंधों के तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Cervical Pain Relief: आजकल ज्यादातर लोग घंटों कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने और गलत पोश्चर की वजह से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस और गर्दन के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह से गर्दन में जकड़न, कंधों में दर्द और कई बार सिरदर्द या चक्कर आने जैसी परेशानी भी हो सकती है.

अगर आप भी ऑफिस में काम करते समय गर्दन के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको काम छोड़कर जिम जाने की जरूरत नहीं है. अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके गर्दन और कंधों के तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

  1. नेक रोटेशन (Neck Rotation)

गर्दन की अकड़न दूर करने के लिए यह सबसे आसान एक्सरसाइज है. सीधे बैठ जाएं और अपनी गर्दन को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं। 3 से 5 सेकंड तक उसी स्थिति में रहें. इसके बाद वापस सामने आएं और फिर गर्दन को बाईं ओर घुमाएं. अब गर्दन को धीरे-धीरे ऊपर और नीचे की ओर भी झुकाएं. इस एक्सरसाइज को 5 से 10 बार करें. ध्यान रखें कि गर्दन को कभी भी झटके से न घुमाएं.

  1. शोल्डर रोल (Shoulder Roll)

लंबे समय तक टाइपिंग करने से कंधों में जकड़न आ जाती है. इसे कम करने के लिए शोल्डर रोल काफी फायदेमंद माना जाता है. सीधे बैठें और दोनों कंधों को एक साथ ऊपर उठाएं. अब उन्हें गोल घुमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। ऐसा 10 बार करें। इसके बाद यही प्रक्रिया आगे की दिशा में भी 10 बार दोहराएं. इससे कंधों और ऊपरी पीठ का तनाव कम होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है.

  1. चिन टक (Chin Tuck)

कंप्यूटर स्क्रीन की तरफ लगातार देखने से गर्दन आगे की ओर झुक जाती है. चिन टक एक्सरसाइज इस आदत को सुधारने में मदद करती है. सीधे बैठकर सामने देखें. अब अपनी ठुड्डी को नीचे झुकाए बिना धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचें, जैसे आप डबल चिन बना रहे हों. इस स्थिति में 5 सेकंड रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं. इसे 10 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है.

  1. लेटरल नेक स्ट्रेच (Lateral Neck Stretch)

अगर गर्दन के दोनों तरफ जकड़न महसूस होती है, तो यह एक्सरसाइज काफी राहत दे सकती है. अपने दाहिने हाथ को सिर के ऊपर ले जाकर बाएं कान के पास रखें. अब हल्के हाथ से सिर को दाहिने कंधे की ओर झुकाएं. जब गर्दन के बाईं तरफ हल्का खिंचाव महसूस हो, तो 15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें.

इसके बाद दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं. इससे गर्दन की साइड वाली मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द कम होने में मदद मिलती है. अगर गर्दन का दर्द लगातार बना रहता है, हाथों में सुन्नपन, तेज दर्द, कमजोरी या बार-बार चक्कर आने जैसी समस्या हो रही है, तो केवल एक्सरसाइज पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है. साथ ही काम करते समय सही पोश्चर रखें, हर 30-40 मिनट में कुछ देर के लिए उठकर चलें और स्क्रीन को आंखों के बराबर ऊंचाई पर रखें.

यह भी पढ़ें: Fairness Cream लगाने से खराब हो गई युवक की किडनी! जानें क्यों और कैसे हुआ ऐसा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments