होमWellnessHome RemediesArthritis Remedy: अर्थराइटिस में दर्द कम करने के 5 आसान घरेलू तरीके

Arthritis Remedy: अर्थराइटिस में दर्द कम करने के 5 आसान घरेलू तरीके

Arthritis Home Remedies: जोड़ों की समस्या, अर्थराइटिस एक बहुत ही दर्दनाक और असहनीय पीड़ा वाली समस्या है.

Arthritis Home Remedies: जोड़ों की समस्या, अर्थराइटिस एक बहुत ही दर्दनाक और असहनीय पीड़ा वाली समस्या है. अगर खास ध्यान ना रखा जाए तो ये समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. वहीं कुछ घरेलू उपचार की मदद से आप इन्हें आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

अर्थराइटिस (गठिया) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या हो जाती है। यह परेशानी अक्सर बढ़ती उम्र के साथ अधिक देखने को मिलती है, लेकिन आजकल गलत जीवनशैली, मोटापा, पुरानी चोट या ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण कम उम्र के लोगों में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन कुछ घरेलू उपाय इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

गर्म और ठंडी सिकाई करें

  • जोड़ों में अकड़न हो तो गर्म सिकाई आराम पहुंचा सकती है.
  • सूजन या तेज दर्द होने पर ठंडी सिकाई करने से राहत मिल सकती है.

हल्की एक्सरसाइज करें

अर्थराइटिस की समस्या में आप रोजाना एक्सरसाइज करें. कम-से-कम आपको 30 मिनट हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करने से जोड़ों की जकड़न कम हो सकती है. ऐसे में आपकी मूवमेंट बेहतर रहेगी. हालांकि, किसी भी नई एक्सरसाइज की शुरुआत डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से ही करें.

वजन नियंत्रित रखें

अर्थराइटिस की समस्या में आपको अपना वेट कंट्रोल करना जरूरी है. क्योंकि जरूरत से ज्यादा वजन घुटनों, कूल्हों और टखनों के जोड़ों पर दबाव डालता है. ये दबाव दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी बढ़ा सकती है. संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के जरिए स्वस्थ वजन बनाए रखने से जोड़ों पर भार कम होता है और अर्थराइटिस के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें

अपने भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें जो सूजन कम करने में मदद कर सकती हैं, जैसे—

  • हल्दी
  • अदरक
  • अखरोट
  • अलसी के बीज
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • मौसमी फल

पर्याप्त धूप और विटामिन D

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए विटामिन D और कैल्शियम हड्डियों और जोड़ों की सेहत बनाए रखने भूमिका निभाते हैं. विटामिन D शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. सुबह की हल्की धूप, दूध, दही और कैल्शियम से भरपूर आहार ले सकते हैं.

पर्याप्त आराम करें

अर्थराइटिस में जरूरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से जोड़ों का दर्द, सूजन और अकड़न बढ़ सकती है. इसलिए पर्याप्त आराम और 7–8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. हालांकि, पूरे दिन निष्क्रिय रहने के बजाय आराम और हल्की शारीरिक गतिविधि के बीच संतुलन बनाए रखना जोड़ों की सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है.

किन चीजों से बचें?

  • लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से.
  • धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से.
  • तली-भुनी और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से.

कब डॉक्टर से मिलें?

यदि जोड़ों में दर्द कई हफ्तों तक बना रहे, सूजन बढ़ जाए, जोड़ लाल और गर्म महसूस हों या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होने लगे, तो तुरंत डॉक्टर या रुमेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: मेथी दाना शुगर के मरीजों के लिए वरदान, रिवर्स होगा प्री-डायबिटीज

FAQs

सवाल: अर्थराइटिस में दर्द कम करने के लिए क्या करें?

जवाब: गर्म या ठंडी सिकाई करें, हल्की एक्सरसाइज करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें.

सवाल: क्या हल्दी और अदरक अर्थराइटिस में फायदेमंद हैं?

जवाब: हल्दी और अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो कुछ लोगों में लक्षणों से राहत देने में मदद कर सकते हैं.

सवाल:अर्थराइटिस में कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

जवाब: यदि जोड़ों का दर्द, सूजन या अकड़न लंबे समय तक बनी रहे या चलने-फिरने में परेशानी हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments