होमHealth NewsKetan Agarwal Case: व्यवहार में आए ये बदलाव मानसिक तनाव का संकेत,...

Ketan Agarwal Case: व्यवहार में आए ये बदलाव मानसिक तनाव का संकेत, ऐसे पहचानें

Mental Stress Symptoms: हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जिनके व्यवहार में समय के साथ बदलाव आने लगता है, लेकिन अक्सर हम इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.

Mental Stress Symptoms: हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जिनके व्यवहार में समय के साथ बदलाव आने लगता है, लेकिन अक्सर हम इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार ये बदलाव मूड स्विंग में नहीं आते, बल्कि गंभीर मानसिक रोग की ओर इशारा कर रहे होते हैं. वहीं हम इन्हें सामान्य मानकार नजरअंदाज कर देते हैं.

मानसिक तनाव, भावनात्मक परेशानी या किसी अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्या के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं. इसलिए अगर आपके आसपास या फिर आप किसी भी व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की मौजूदा मानसिक स्थिति को समझने के लिए उसके पहले के स्वभाव और वर्तमान व्यवहार की तुलना करना जरूरी है. इस बात को ऐसे समझें कि अगर कोई व्यक्ति पहले मिलनसार था लेकिन अचानक से उसने लोगों से दूरी बनानी शुरू कर दी या फिर बातचीत कम कर दें या सोशल एक्टिविटी कम कर दें, तो ध्यान देना जरूरी हो जाता है. इनके अलावा अगर उस व्यक्ति के खानपान या चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी, खुद की देखभाल में कमी या रोजमर्रा के कामों में रुचि कम होना भी मानसिक तनाव की ओर इशारा करता है.

ऐसे संकेत दिखने पर व्यक्ति को जज करने या नजरअंदाज करने के बजाय उससे खुलकर बात करें, उसका साथ दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. समय पर पहचान और सही सहयोग कई गंभीर समस्याओं को बढ़ने से रोक सकता है.

व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन समझें

  • लोगों से दूरी बनाना: पहले मिलनसार रहने वाला व्यक्ति अचानक अकेले रहने लगे.
  • दोस्तों और परिवार से कम बातचीत: करीबी लोगों से मिलना-जुलना या बात करना कम कर दे.
  • सामाजिक गतिविधियों से दूरी: पार्टियों, पारिवारिक कार्यक्रमों या अन्य सामाजिक आयोजनों में रुचि खत्म हो जाए.
  • अचानक स्वभाव में बदलाव: पहले शांत रहने वाला व्यक्ति चिड़चिड़ा या गुस्सैल हो जाए, या इसके उलट.
  • रुचि कम होना: पहले पसंद आने वाले काम, शौक या गतिविधियों में दिलचस्पी खत्म हो जाए.
  • भावनात्मक बदलाव: लगातार उदास, तनावग्रस्त या निराश दिखाई देना.
  • इन संकेतों को नजरअंदाज न करें: अगर ये बदलाव लंबे समय तक बने रहें, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित हो सकता है.

खान-पान में बदलाव

  • भूख कम लगना या बहुत ज्यादा खाना.
  • अपनी साफ-सफाई और व्यक्तिगत देखभाल पर ध्यान न देना.
  • पहनावे या दिनचर्या में अचानक बदलाव आना.
  • पहले पसंद आने वाली चीजों में रुचि खत्म हो जाना.

केतन अग्रवाल मर्डर केस | Ketan Agarwal Murder Case

दरअसल हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें पुणे के एक कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून की हत्या हो गई. पहली चांच पड़ताल में ये मामला हादसा माना जा रहा था. लेकिन जैसे-जैसे इसकी जांच की परतें खुलती गई, वैसे-वैसे ही इस मामले में नए एंगल सामने आने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि उसकी मंगेतर सिया गोयल ने कारोबारी को मारने की साजिश रची थी. मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि ये मामला अस्वस्थ लगाव (obsession), पारिवारिक दबाव और भावनात्मक नियंत्रण के खतरों को उजागर करता है

एक्सपर्ट कहते हैं कि यह संभव है कि कुछ लोग अच्छी सामाजिक पहचान बनाने के लिए एक अलग पर्सनैलिटी बनाकर चलते हैं, जबकि निजी जीवन में उनका व्यवहार बिल्कुल अलग होता है. हालांकि आप कुछ संकेतों के जरिए ये पहचान कर सकते हैं, जैसे- व्यक्ति का बार-बार झूठ बोलना, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग बातें बताना, पर्सनल बातें छुपाना, बातों में बार-बार विरोध करना.

समय पर मदद लेना जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में अचानक और लगातार बड़े व्यवहारिक बदलाव दिखाई दें, तो उन्हें केवल “मूड स्विंग” समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में खुलकर बातचीत करना, भावनात्मक सहयोग देना और जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना कई गंभीर समस्याओं को बढ़ने से रोक सकता है।

यह भी पढ़ें: Office में बैठते-बैठते गर्दन में दर्द? चेयर पर करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, Cervical Pain से मिलेगी राहत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments