Alcohol in Summer: फ्रांस की राजधानी में पुलिस ने बड़ा फैसला सुनाया है. जानकारी है कि पब्लिक प्लेस पर शराब पीने साथ ही शराब खरीदकर घर ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है. इसके पीछे का कारण भी थोड़ा हैरान करने वाला है. कारण है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही है जहां अस्पतालों में इसका प्रेशर बढ़ गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इसे देखते ही पैरिस की पुलिस ने कहा है कि शहर में अस्पताल की क्षमता अपने बॉर्डर तक पहुंच रही है. बताया गया कि शहर में फायर ब्रिगेड को 2500 से अधिक कॉल आए थे. धूप में शराब पीने से बहुत बुरा असर पड़ सकता है.
गर्मी से क्या है कनेक्शन
दरअसल इस समय पश्चिमी यूरोप में हीटवेव ने काफी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जानकारी है कि वहां तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था. जिसके कारण फ्रांस में ही दर्जनों लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनिया में यूरोप में शराब पीने वालों की संख्या सबसे अधिक है. अब जान लेते हैं कि गर्मी का क्या कनेक्शन ह.
दरअसल गर्मी में जब बाहर निकलते हैं तो ब्लड वेसेल्स चौड़ी हो दाती है. जो खून के प्रेशर को कम कर देता है. ब्रेन तक ऑक्सीजन तक नहीं पहुंच पाता. अब इसपर रिसर्च हुई है जो बताती है कि शराब ऐसे असर को बढ़ा देती है. यानी ब्लड वेसेल्स चौड़ी हो जाती है इतना ही नहीं सोडियम, पोटैशियम यहां तक की मैग्नीशियम की भी कमी होने लगती है. गंभीर मामलों में खून की सप्लाई नहीं हो पाती. जो खतरे को बढ़ा देता है.
हीटवेव के लिए दी गई ये सलाह
वहीं US की नेशनल वेदर सर्विस भी लगातार हीटवेव से बचने के लिए और इस दौरान खूब पानी पीने यहां तक की शराब से दूरी बनाने की सालह दे रही है. उनका ये कहना है कि शराब शरीर पर बुरा असर डालती है और उसे बढ़ा देती है. रेड क्रॉस की गर्मी से जुड़ी गाइडेंस में भी उन चीज़ों की लिस्ट में शराब शामिल है जिनसे बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Office में बैठते-बैठते गर्दन में दर्द? चेयर पर करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, Cervical Pain से मिलेगी राहत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

