होमHealth Newsकौन सी दवा खाकर डॉक्टर्स रहते हैं इतना फिट? आप भी अपनाएं...

कौन सी दवा खाकर डॉक्टर्स रहते हैं इतना फिट? आप भी अपनाएं ये आदत

National Doctors Day 2026: डॉक्टर खुद को कैसे फिट रखते हैं? जानिए अच्छी नींद, हेल्दी डाइट, वॉक, योग और स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी जरूरी आदतें.

National Doctors Day 2026: बाहरी फिटनेस तो हम जिम जाकर या एक्सरसाइज करके ठीक कर सकते हैं. लेकिन फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल फिटनेस भी उतनी ही जरूरी है. एक बीमारी होने के बाद हम तुरंत डॉक्टर के पास भागते हैं. क्योंकि ये उम्मीद है कि वो तो इस समस्या को ठीक कर ही देंगे, जो होता भी है. ठीक हो भी जाती है.

लेकिन क्या कभी सोचा है कि जिस डॉक्टर के पास आप जा रहे हैं. आखिर वो कैसे स्ट्रेस फ्री रहते हैं, कैसे घंटोंभर काम करने के बाद भी आपको एकदम फिट दिखते हैं. आखिर कैसा लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं जिससे एक हेल्दी लाइफ जी पाएं. नेशनल डॉक्टर्स डे National Doctors Day 2026 पर जानेंगे.

कौन सी दवा खाते हैं डॉक्टर्स

आखिर वो कौन सी दवा है जिसे खाकर डॉक्टर इतना फिट रहते हैं, तो इसका जवाब है कि लाइफस्टाइल खुद को फिट रखने के लिए डॉक्टर्स अपनी लाइफ में छोटी-मोटी चीजों को शामिल करते हैं जिससे वो एकदम फिट रह पाएं. ये जरूरी भी इसलिए है क्योंकि अगर डॉक्टर फिट नहीं रहेगा तो वो आपको कैसे फिट रख पाएंगे.

स्लीप साइकल से कोई समझौता नहीं

एक आम इंसान काम के चक्कर में अपने नींद के साथ समझौता कर लेता है. घंटो भर काम करना इस तरह की आदतें अपनाना. जिससे स्लीप साइकल डिस्टर्ब होता है. लेकिन डॉक्टर्स ऐसा नहीं करते वो कभी भी अपनी नींद के साथ समझौता नहीं करते क्योंकि एक नींद हमारी हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होती है. 7-8 घंटे की नींद जरूरी है. अच्छी नींद शरीर की मरम्मत, अच्छी मेंटल हेल्थ और मजबूत इम्युनिटी के लिए जरूरी है. पूरी नींद लेने से दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

क्या जिम जाकर फिट रह सकते हैं

कुछ लोग सोचते हैं कि फिटनेस का रास्ता सिर्फ जिम से होकर गुजरता है. लेकिन ऐसा नहीं है, हालांकि फिजिकल हेल्थ जरूरी है. जिम जाकर उसे पूरा किया जा सकता है. लेकिन डॉक्टर्स अपने दिन की शुरुआत 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक या फिर योग से करते हैं. इसके साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी वो अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं. जब हम रोजाना फिजिकल एक्टीविटी करते हैं तो हमारा शरीर अच्छे खुशनुमा हार्मोन्स रिलीज करता है. जिसके कारण मूड अच्छा रहता है आपका मूड हैप्पी होगा तो दिल भी हेल्दी रहेगा. आपका एनर्जी लेवल बूस्ट रहेगा.

डाइट का रखें खास ख्याल

अब कुछ लोग भागदौड़ के कारण अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखते हैं. जिससे कि हेल्थ खराब होती है. इसलिए अपनी डाइट में बदलाव न करें. डाइट में फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स को शामिल करें. साथ ही अगर आप शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स या फिर शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो इनसे दूरी बना लीजिए. इससे आपकी डाइट तो सुधर जाएगी. लेकिन इसके साथ-साथ आपको हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना चाहिए. दिनभर में पानी का इनटेक अच्छा रखें. जिससे कि किडनी का फंक्शन अच्छा रहे.

स्ट्रेस में कमी लाए

स्ट्रेस सबसे बड़ा कारण है हेल्थ को खराब करने का. लेकिन ऐसा नहीं है कि डॉक्टर्स बिल्कुल भी स्ट्रेस नहीं लेते. डॉक्टर्स भी स्ट्रेस लेते हैं. इसके लिए वो मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते हैं. इस तरह की तरकीब मेंटल स्ट्रेस से दूरी बनाने में काम आती है.

यह भी पढ़ें: National Doctors Day 2026: 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए इतिहास, महत्व और इस दिन का खास कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments