Dal or Pulses water health benefits: भारतीय थाली में दाल पोषण का एक अहम हिस्सा मानी जाती है. दाल-चावल लगभग हर घर में नियमित रूप से बनाए जाते हैं और यह छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की पसंदीदा डिश है.
दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन-खनिजों का अच्छा सोर्स है. हालांकि, कई घरों में गाढ़ी दाल बनाई जाती है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पतली दाल या दाल का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
दाल पानी पीने के फायदे | Dal Peene Se Kya Hota Hai
दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व पानी में घुलकर पानी के महत्व को बढ़ा देते हैं.
- आसानी से पचना: दाल का पानी बहुत हल्का होता है, जिस कारण यह कमजोर पाचन वाले लोगों और छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद माना जाता है. वह आसानी से पचा जा सकता है.
- पोषक तत्वों का अवशोषण: दाल में पाए जाने वाले खनिज लवण पानी में अच्छे से घुल जाते हैं. जिससे पानी का महत्व बढ़ जाता है. खनिज लवणों से भरपूर पानी का सेवन शरीर को भरपूर एनर्जी देने का काम करते हैं. और थकान दूर होती है.
- वजन नियंत्रण: कम कैलोरी और उच्च पोषक तत्व होने के कारण यह वजन घटाने में भी मदद करता है.
- पानी की कमी पूरी करना: यह शरीर को हाइड्रेट रखने और अंदरूनी कमजोरी को दूर करना का बेस्ट तरीका है.
दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
प्रोटीन: दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं. प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी हैं. चावल या रोटी के साथ दाल खाने से शरीर को ‘कम्पलीट प्रोटीन’ (सभी जरूरी अमीनो एसिड) मिलता है.
फाइबर (Fiber): यह पाचन को सही रखता है, कब्ज रोकता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराता है.
आयरन (Iron): यह शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को रोकता है और ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है.
विटामिन और खनिज (Vitamins & Minerals): दालों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट (विटामिन B) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हृदय और नसों को स्वस्थ रखते हैं.
यह भी पढ़ें: Jackfruit Benefits: कटहल ही नहीं, इसके बीज भी हैं सुपरफूड! जानिए सेहत के बड़े फायदे
FAQs
सवाल: किन लोगों के लिए दाल पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?
जवाब: बच्चे, बुजुर्ग, बीमारी से उबर रहे लोग और जिन्हें हल्का लेकिन पौष्टिक भोजन चाहिए, उनके लिए पतली दाल या दाल का सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, यदि किसी को किडनी की बीमारी या किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो दाल की मात्रा और प्रकार के बारे में डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर है.
सवाल: दाल पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
जवाब: दाल पीने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों की मजबूती में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होता है।
सवाल: क्या दाल पीना सेहत के लिए फायदेमंद है?
जवाब: हां, दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन-खनिजों का अच्छा स्रोत है. दाल का पानी या पतली दाल पीने से शरीर को पोषण मिलता है और पाचन भी बेहतर रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

