PM Modi PGIMER Chandigarh: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ में पहुंचे जहां उन्होंने चंडीगढ़ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में दो आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया है. जिसमें एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर शामिल हैं.
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत बनने वाले 150 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी. वहीं इस मौके पर पीएम ने कहा कि 12 साल पहले सरकार ने ये संकल्प लिया था कि किसी नागरिक को स्वास्थ्य सेवा में कमी नहीं रहेगी.
12 साल पहले सरकार ने लिया था संकल्प
इस अवसर पर उन्होंने सरकार के 12 साल पहले संकल्प को याद करवाया. जिसमें सरकार ने ये वादा किया था कि देश का कोई भी नागरिक हेल्थ सुविधा की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा. हर व्यक्ति तक सस्ता और बेहतर इलाज मिल पाएगा. उन्होंने कहा कि आज 12 सालों बाद हेल्थ सेक्टर में काफी बदलाव आए हैं जो इसी संकल्प का ही परिणाम है.
टीबी पर क्या कहा
वहीं टीबी को लेकर उन्होंने इसके खिलाफ देश की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. पीएम ने बताया कि भारत में टीबी के इलाज की पहुंच अब 90 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है. WHO के अनुसार का आंकड़ा बताता है कि पिछले 10 सालों में भारत में टीबी के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 (National Health Policy 2017) ने देश में एक समग्र, समावेशी और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव रखी है. इस नीति में बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन, इलाज, पुनर्वास और जरूरतमंद मरीजों की देखभाल पर विशेष जोर दिया गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज देश के करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का पहला संपर्क केंद्र बन चुके हैं. इन केंद्रों के जरिए गांव और दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) तेजी से दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है. इसके माध्यम से डिजिटल तकनीक की मदद से मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक तेज, आसान और पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: बार-बार बन रही एसिडिटी? खराब हो सकते हैं आपके दांत! Expert ने दी चेतावनी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

