World Emoji Day 2026: एक समय था जब संदेशों को दूर-दराज तक पहुंचाने के लिए पक्षी कबूतर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन टेक्नोलॉजी ने संदेशों की पहुंच आसान बनाई है. वहीं संदेशों के स्वरूप में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं, जैसे, अब संदेशों को ना सिर्फ शब्दों के जरिए दूसरों तक पहुंचाया जाता है. इसके बजाए तस्वीरों का सहारा भी लिया जाता है.
गौरतलब है कि जब हम सोशल मीडिया पर बातचीत करते हैं तो टेक्सट के अलावा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. इमोजी के जरिए हम अपनी संवेदनाएं यानि हंसी, खुशी, दुख और तरह-तरह की भावनाओं को अपनों तक पहुंचाते हैं. वहीं आपको याद होगा हम हम इन इमोजी को देखते हो तो चेहरे पर उसी प्रकार की भावनाएं आ जाती है. लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, यह इमोजी स्ट्रेस का कारण है. दरअसल हम इमोजी पर इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज वर्ल्ड इमोजी डे हैं. 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) मनाया जाता है.
क्या कहती है इमोजी पर की गई रिसर्च?| World Emoji Day
इमोजी पर साइंटिस्टों ने रिसर्च की, इसमें पाया गया कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो टेक्स्ट मैसेज में इमोजी का इस्तेमाल भी करते हैं. लेकिन हर बार मैसेज में भेजा गया इमोजी सामने वाले को सही संदेश देने में सक्षम नहीं है. ऐसे में सामने वाला व्यक्ति इमोजी के हाव-भाव को गलत मान लेता है.
उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति द्वारा भेजा गया इमोजी उसके लिए खुशी का प्रतीक हो, वहीं सामने वाला उस इमोजी को सामान्या या उदासी भरा ठंडा स्वभाव मान सकता है. ऐसे में भेजे गए व्यक्ति का संदेश गलत हो जाता है. ऐसे में डिजिटल बातचीत में ये संदेश में गलतफहमी बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं.
रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कभी-कभारअलग संस्कृति, भाषा और व्यक्तिगत अनुभव भी इमोजी की भावनाओं को बदल सकती हैं. इस वजह से कई लोग अक्सर सामने वाली की बात समझ नहीं पाता कि आखिर वो इमोजी के माध्यम से कहना क्या चाहता? ऐसे में बातचीत के दौरान कई तरह की भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है.
क्या कहते हैं साइटिंस्ट?
विशेषज्ञों का कहना है कि इमोजी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. खासकर गंभीर या संवेदनशील बातचीत में केवल इमोजी के भरोसे संदेश देने के बजाय स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, ताकि सामने वाला आपकी बात सही तरीके से समझ सके.
क्यों मनाया जाता है इमोजी दिवस?
आपको बता दें कि विश्व इमोजी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि ये डिजिटल बातचीत में बढ़ती उसकी भूमिका और महत्व को बताता है. आज का समय तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है. वहीं हर कोई अपने संदेश को जल्दी और आसान बनाने के लिए तरह-तरह के इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. वहीं ये दिवस इमोजी के खास महत्व और उसके प्रभाव को समझाने के लिए मनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: बार-बार बन रही एसिडिटी? खराब हो सकते हैं आपके दांत! Expert ने दी चेतावनी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

