होमDietSummer Diet: लंच में क्या खाएं—रोटी या चावल? हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय...

Summer Diet: लंच में क्या खाएं—रोटी या चावल? हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जानें

Chawal vs Roti in Summer: गर्मियों के मौसम में डाइट का सही रहना जरूरी है. अगर जरा-सी भी डाइट इधर से उधर हुई तो कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

Chawal vs Roti in Summer: गर्मियों के मौसम में डाइट का सही रहना जरूरी है. अगर जरा-सी भी डाइट इधर से उधर हुई तो कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. शरीर में डिहाइड्रेशन, लू लगना, पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है. इसलिए आप डाइट में किन और कैसे भोजन का चयन कर रहे हैं जिस बात पर जरूर ध्यान दें.

दरअसल गर्मियों के मौसम में शरीर पर वातावरण का सीधा असर पड़ता है. बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है. ऐसे में हमारी डाइट का चुनाव बहुत जरूरी है. वहीं अक्सर ये सवाल भी उठता है कि दोपहर के भोजन के लिए चावल बेहतर रहेंगे या फिर रोटी? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि दोपहर के भोजन में चावल खाएं या रोटी? चलिए जानते हैं.

गर्मियों में हल्का खाना क्यों खाया जाता है?

गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान पहले से ही ज्यादा रहता है और पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर जल्दी थक सकता है और पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है. इसलिए इस मौसम में हल्का भोजन इसलिए खाया जाता है क्योंकि यह आसानी से पच जाए और पेट पर कम दबाव पड़ें.

चावल खाने के फायदे

  • चावल को अक्सर गर्मियों के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि यह हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसलिए इस तरह के मिथक देखने को मिलते हैं कि गर्मियों में चावल खाना बेहतर रहता है. ये पेट पर ज्यादा भार नहीं डालता और शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, जिन लोगों को गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए चावल फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • चावल में पानी की मात्रा भी पाचन में मदद करती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है. यही कारण है कि कई पारंपरिक आहार प्रणालियों में गर्मियों के दौरान चावल को पहला स्थान दिया जाता है. ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है.
  • हालांकि, चावल का अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए ब्लड शुगर बढ़ाने या वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

रोटी खाने के फायदे

  • गेहूं की रोटी फाइबर का अच्छा स्रोत होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है. फाइबर शरीर में भोजन को धीरे-धीरे पचने देता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
  • रोटी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर बेहतर विकल्प मानी जाती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे लंबे समय तक कमजोरी महसूस नहीं होती.
  • हालांकि, कुछ लोगों को गर्मियों में रोटी खाने से भारीपन महसूस हो सकता है, खासकर अगर पाचन कमजोर हो.

गर्मियों में चावल या रोटी – क्या चुनें?

एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों की डाइट में चावल और रोटी में से किसी एक को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, पेट भारी रहता है या गैस की समस्या होती है, तो चावल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. वहीं, अगर आप लंबे समय तक एनर्जी चाहते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

कई लोग यह मानते हैं कि चावल खाने से आलस बढ़ता है. असल में ये बात इस पर निर्भर करती है कि आपने कितना और किस तरह का भोजन किया है. जरूरत से ज्यादा खाने पर किसी भी चीज से आलस महसूस हो सकता है.

बैलेंस्ड मात्रा में खाएं खाना

  • 1 कटोरी चावल या 1–2 रोटी
  • दाल (प्रोटीन के लिए)
  • हरी सब्जियां (विटामिन और मिनरल्स के लिए)
  • सलाद (हाइड्रेशन और फाइबर के लिए)
  • दही (पाचन और ठंडक के लिए)

बरतें सावधानियां

गर्मियों में भोजन करते समय सिर्फ चावल या रोटी पर ध्यान देना जरूरी नहीं है. इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी का सेवन भी जरूरी है. पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा. साथ ही ज्यादा मात्रा में तला-भुना और भारी भोजन करने से बचें. ये पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है. इसलिए हल्का, ताजा और संतुलित भोजन अपनाना बेहतर रहेगा.

FAQs

सवाल: गर्मियों में चावल क्यों बेहतर माना जाता है?

जवाब: चावल हल्का होता है, आसानी से पच जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, इसलिए गर्मियों में यह बेहतर माना जाता है.

सवाल: रोटी खाने से क्या फायदा होता है?

उत्तर: रोटी में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन सुधारता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

सवाल: क्या गर्मियों में चावल या रोटी पूरी तरह छोड़ देनी चाहिए?

उत्तर: नहीं, दोनों में से किसी को भी पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। संतुलित मात्रा में दोनों का सेवन सबसे अच्छा है।

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments