Coffee is beneficial for Body: आजकल कई लोग कॉफी के दिवाने हुए पड़े हैं. यहां तक की खुदको टैग देना शुरू कर दिया गया है ‘I am Coffee Lover’. लेकिन क्या कॉफी शरीर के लिए फायदेमंद होती है? (Coffee is beneficial for Body). ये सवाल अक्सर कई लोगों का और कई लोगों के मन में आता है.
क्या कॉफी एक हेल्दी ड्रिंक है. क्योंकि कुछ लोग इसके पीने के फायदे बताते हैं. कुछ हैं जो इसे न पीने की सलाह देते हैं. क्या हेल्दी है क्या नहीं. अगर आप इसे पीते हैं तो आपकी किडनी पर इसका कितना असर पड़ता है. क्या जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं वो इसका सेवन कर सकते हैं. आइए डिटेल्ड में सभी जानकारी के बारे में जानते हैं.
बढ़ती जा रही किडनी की समस्या
पहले के मुकाबले आज के समय में किडनी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. खासतौर पर पथरी की समस्या. ये एक बड़ी चुनौती और परेशानी बनती जा रही है. इसका कारण साफ है लोगों का लाइफस्टाइल, कम पानी का इनटेक, डाइट में अधिक नमक का सेवन. इस तरह का लाइफस्टाइल किडनी स्टोन के मामले को बढ़ा रहा है. हालांकि एक्पर्ट्स और डॉक्टर्स अक्सर यही सलाह देते हैं इनका सेवन कम करने का. लेकिन लोग मानते नहीं. पर क्या किडनी स्टोन की समस्या कॉफी पीने से कम हो सकती है जैसा कि लिवर के साथ होता है. ब्लैक कॉफी पीना लिवर के लिए फायदेमंद मानी जाती है. ऐसे ही क्या कॉफी पीना किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है या फिर किडनी स्टोन को बढ़ा देती है. ये सवाल उन लोगों के मन में तो जरूर आता होगा जो कॉफी लवर भी हैं और किडनी की समस्या से परेशान भी हैं.
किडनी स्टोन को कम कर सकती कॉफी | kidney Stone Prevention
दरअसल नेशनल किडनी फाइंडेशन में एक रिपोर्ट पब्लिश हुई है. ये रिपोर्ट बताती है कि अगर आप डेली कॉफी का सेवन करते हैं तो आप किडनी स्टोन के खतरे से बच सकते हैं. रिसर्चर्स का ऐसा मानना है कि दिन में एक कप से 1.5 कप कॉफी पीने से किडनी स्टोन का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है.
इतने लोगों के डेटा का किया इस्तेमाल
वहीं इस रिसर्च में रिसर्चर्स ने 5,71,657 लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया है.जिनमें U.K. बायोबैंक स्टडी के 395,044 लोग और फ़िनजेन स्टडी के 176,613 लोग शामिल थे. डेटा में जो लोग ऐसे थे जो रोजाना कॉफी का सेवन नियमित रूप से करते थे उनमें किडनी स्टोन का खतरा उन लोगों से कम था जो कॉफी नहीं पीते थे. इसपर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कॉफी और कैफीन किडनी स्टोन को रोक सकते हैं. यानी ये बढ़ती हुई बीमारी को रोकने का काफी अच्छा तरीका साबित हो सकता है.
कॉफी पीते रहना चाहिए?
इस रिसर्च के हिसाब से सभी को कॉफी पीते रहना चाहिए. स्टोन होने का खतरा कम होगा. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो ये गलत है. क्योंकि रिसर्च में सीमित मात्रा में इसका सेवन करने की सालह दी गई है. यानी ऐसा नहीं है कि अगर आप कॉपी पीते ही रहेंगे तो किडनी स्टोन निकल सकते हैं. ये सिर्फ एक सपोर्ट मात्र है. यानी इसका सेवन लीमिट में ही करना है. क्योंकि हर किसी के लिए इसका सेवन करना अच्छा नहीं हो सकता, खासतौर पर जो हाई बीपी की समस्या का शिकार हैं, एसिडिटी से परेशान हैं, अपच. ऐसे लोगों को पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
किडनी में पथरी न हो इसके लिए क्या करें? kidney Stone Prevention tips in hindi
अब किडनी में पथरी की समस्या न हो इसके लिए क्या करना चाहिए? तो आपको दिन में कम से कम दो लीटर पानी तो पीना ही चाहिए, नमक का सेवन कम करना चाहिए, नींबू पानी, नारियल पानी इन सभी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: इबोला पर बड़ी सफलता! ऑक्सफोर्ड ने शुरू किया दुनिया का पहला Bundibugyo Ebola वैक्सीन ट्रायल
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

