होमHealth Newsअमेरिका में Cyclosporiasis का कहर, 30 राज्यों से आए मामले

अमेरिका में Cyclosporiasis का कहर, 30 राज्यों से आए मामले

Cyclosporiasis Outbreak 2026: जहां भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में एक परजीवी ने हजारों लोगों को बीमार कर रखा है.

Cyclosporiasis Outbreak 2026: जहां भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में एक परजीवी ने हजारों लोगों को बीमार कर रखा है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के कई रोज्यों में साइक्लोस्पोरियासिस (Cyclospora) संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैला है. अमेरिका के ही 30 राज्यों में इस परजीवी से व्यक्ति पीड़ित है.

अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों (US Centers for Disease Control and Prevention – CDC) ने पूरे देश में हेल्थ अलर्ट जारी किया है. अगर परजीवी से संक्रमित व्यक्ति का समय पर इलाज ना किया जाए तो, तो इसके लक्षण कई दिनों से लेकर एक महीने या उससे अधिक समय तक बने रह सकते हैं. इसलिए समय रहते इस बीमारी की पहचान करना बेहद जरूरी है.

क्या होता है साइक्लोस्पोरियासिस?

CDC के अनुसार, साइक्लोस्पोरियासिस एक बेहद ही छोटा पैरासाइट यानि ऐसा परजीवी या सूक्ष्मजीवी जो आंखों से दिखाई नहीं देता. यह दूषित पानी, भोजन और हरे पत्तेदार फल और सब्जियों पर पाए जाते हैं. यह परजीवी आंतों को बीमार करते हैं, जिसके कारण व्यक्ति में दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं. वहीं व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद 7 दिनों के अंदर इसके लक्षण दिखाई देते हैं.

अमेरिका में बढ़ रहे तेजी से मामले

CDC के मुताबिक, जून महीन तक इस परजीवी से संक्रमित मामले 145 थे. लेकिन जुलाई महीने में इसके मामलों में बढ़ोतरी देखी गई, देशभर में 1,800 से अधिक मामले सामने आए. वहीं आधिकारियों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है.

इन देशों में फैला संक्रमण

CDC के अनुसार अमेरिका के 30 राज्यों में इस परजीवी ने आंतक मचा रखा है. मिशिगन, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यूयॉर्क, ओहायो, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलाइना, साउथ कैरोलाइना, इलिनॉय, इंडियाना, ओरेगन, यूटा समेत कई राज्यों में इसका संक्रमण फैला है.CDC का कहना है कि संक्रमण केवल इन्हीं राज्यों तक सीमित नहीं हैं बल्कि अन्य राज्यों में भी इसके मामले देखे जा सकते हैं.

कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं?

  • बार-बार पानी जैसे दस्त
  • पेट में ऐंठन और दर्द
  • मतली और उल्टी
  • भूख कम लगना
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • कुछ मामलों में बुखार

इलाज क्या है?

इस परजीवी से पीड़ित व्यक्ति का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं की मदद से किया जाता है. वहीं जिन मरीजों को सल्फा (Sulfa) दवाओं से एलर्जी होती है, उनके लिए अन्य इलाज चुना गाय है. शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

जांच में क्या पाया गया?

CDC के अनुसार, ये बीमारी किसी व्यक्ति से नहीं फैलती. बल्कि दूषित पानी और भोजन के जरिए फैलती है. इसके अलावा ताजी सब्जियों और फलों पर भी ये परजीवी मौजूद होते हैं. जांच में पाया गया है कि जितने भी मरीज इस परजीवी से संक्रमित थे वह बीते 14 दिनों से अमेरिका में ही मौजूद थे. ऐसे में ये संक्रमण का सोर्स देश के अंदर ही मौजूद है.

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि कच्ची सब्जियां और फलों के अच्छे से धोकर ही खाएं. साफ पानी और भोजना का सेवन करें. ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: Weekly या डेली इंसुलिन कौन सी ज्यादा बेहतर विकल्प? डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments