होमHealth Newsसुबह खाली पेट पानी पीने से दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या?...

सुबह खाली पेट पानी पीने से दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या? क्यों कहा जाता ऐसा; जानें

Drinking Water In Morning Benefits:जब सुबह उठते ही हमारा पेट साफ नहीं होता, तो अक्सर बड़े बुजुर्ग यही सलाह देते हैं कि इसे सुधारने के लिए सुबह खाली पेट पानी पियो.

Drinking Water In Morning Benefits:जब सुबह उठते ही हमारा पेट साफ नहीं होता, तो अक्सर बड़े बुजुर्ग यही सलाह देते हैं कि इसे सुधारने के लिए सुबह खाली पेट पानी पियो. इससे पेट अच्छे से साफ हो जाएगा. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या सच में खाली पेट पानी पीने से प्रेशर बनता है. या ये सिर्फ एक मिथक है. पानी का हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम से क्या लेना देना है? आइए जानते हैं.

कब्ज की समस्या काफी आम होती जा रही है. ये समस्या तब सामने आती है जब मल यानी पॉटी सख्त हो जाती है. इस कारण वो बाहर निकलने में काफी मुश्किल होती है. कई लोग इसका रोजाना सामना करते हैं. अब पानी पीने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि शरीर में फाइबर की कमी और पानी की कमी होती है. सुबह उठकर अगर खाली पेट आप पानी पीते हैं, तो ये समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है.

क्या बन जाता है प्रेशर?

जब आप खाली पेट पानी पीते हैं, तो आपकी आंते एक्टिव हो जाती है. मेडिकल टर्म में इसे ‘गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स” कहा जाता है. जब खाली पेट पानी हमारे पेट में जाता है, तो हमारे इंटेस्टाइन की एक्टिवीटी तेज होने लगती है. इसी कारण जब कुछ लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं, तो उन्हें टॉयलेट जानी की इच्छा यानी प्रेशर महसूस होता है. ये भी हमारे डायजेशन का ही पार्ट है.

दरअसल अगर डाजेस्टिव सिस्टम को समझा जाए तो छोटी आंत से बड़ी आंत तक खाना जब पहुंचता है. हमारे पोष्क तत्व उससे निकल सकते हैं. बड़ी आंत का काम उस बचे हुए पदार्थ से पानी सोखकर उसे ठोस मल में बदलना होता है. अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो आंत ज्यादा पानी सोख लेती है, जिससे मल सख्त और सूखा हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है.

पानी ही क्यों?

आपने सुना होगा कि अक्सर भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है. इसका कारण है कि ऐसा करने से पेट के मल में नमी बनी रहती है. पॉटी मुलायम हो जाती है और उसे बाहर आने में मुश्किलें नहीं होती. इसलिए अक्सर पानी पीने की सलाह दी जाती है. जो आपको राहत दिलाती है. हालांकि अब आप कहेंगे कि सिर्फ पानी आपको कब्ज की समस्या से रहात दिला देगा तो ऐसा नहीं है. शरीर को पानी के साथ-साथ फाइबर की भी मात्रा चाहिए होती है. अगर आप फाइबर की मात्रा नहीं लेते तो परिणाम मिलेगा लेकिन उतना नहीं जितना आप लोच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आसान हो जाएगा वजन कम करना, सस्ती होने जा रही दवाएं! जानें क्या है कारण

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments