होमWellnessFitnessChaitra Navratri 2026: सात्विक भोजन से खुद को रखें Fit, एनर्जी से...

Chaitra Navratri 2026: सात्विक भोजन से खुद को रखें Fit, एनर्जी से भरपूर रहेगी बॉडी

Chaitra Navratri 2026: हर 2-3 घंटे में हल्का भोजन करें. व्यायाम को हल्का रखें (जैसे हल्की वॉक), और अधिक तला-भुना खाने से बचे.

Chaitra Navratri 2026: 9 दिनों में घटेगा 9 किलो वजन! इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. वहीं कई लोगों को ये बात भी सच लगती है. जिसकी वजह से उन्हें अपनी फिटनेस का डर सताने लगता है. और वह व्रत करने में घबराते हैं. लेकिन अगर आप कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखें तो अपनी फिटनेस के साथ-साथ व्रत भी आसानी से कर सकते हैं.

व्रत के दौरान फिटनेस बनाए रखना बहुत मुश्किल-सा हो जाता है. वहीं शरीर में कई तरह की कमजोरी लगने लगती है. लेकिन अगर आप खुद को लंबे समय तक भूखे रखने से बचाकर, आसानी से फिट रख सकते हैं. हर 2-3 घंटे में हल्का भोजन करें. व्यायाम को हल्का रखें (जैसे हल्की वॉक), और अधिक तला-भुना खाने से बचें, क्योंकि यह वजन बढ़ा सकता है. इस तरह से आप खुद को फिट रख सकते हैं.

सात्विक भोजन से रहे फिट | How To Stay Fit During Navratri

मखाना खीर

अगर नवरात्रि में फिट रहना है तो आप मखाना खीर खा सकते हैं. मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे बेहतरीन
पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है. इसलिए आप मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं. जिस तरह से आप फिट भी रहेंगी. कई लोग मखाने की खीर के अलावा इसे घी में भूनकर भी खाते हैं. घी में भूनकर या स्नैक के रूप में भी इसे खा सकते हैं.

लौकी का रायता

अगर आपको फिट रहना है तो लौकी का रायता भी बना सकते हैं. लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको फिट रखेंगे. लौकी में लगभग 92% पानी होता है. यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं. इस सब्जी को खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. इसका रायता बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस करके दही में मिलाकर इसका रायता बनाए. सेंधा नमक और हल्के मसाले के साथ मिक्स करके इसका स्वाद बढ़ाए. लौकी का रायता आपको हाइड्रेट होने से बचाएगा और फिट रखेगा.

समा के चावल का पुलाव

समा के चावलों का हल्का पुलाव बनाएं. समा व्रत में खाने वाला एक तरह का चावल है. जो व्रत में खाया जाता है. जिस तरह से नॉर्मल दिनों में लोग चावल का पुलाव बनाकर खातें है, उसी तरह से आप व्रत वाले दिनों में समा के चावल का प्रयोग करके पुलाव बना सकते हैं. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मूंगफली, सब्जियां और धनिया पत्ते मिलाकर इसे तैयार करे. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो काफी लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखेगा. इस तरह से आप फिट रह पाएंगी.

कुट्टू का आटा

अगर आपको व्रत के दिनों में रोटी खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप कुट्टू के आटे की रोटियां बना सकती हैं. इसमें मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है. एंटीऑक्सीडेंट – इनमें रुटिन और क्वेरसेटिन होते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स – बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए व्रत के दिनों में आप कुट्टू के आटे की रोटियां बनाकर खा सकती हैं. ऐसे में आप फिट रह पाएंगी.

मिक्स फ्रूट सलाद

अगर आप हल्का और स्वाद से भरपूर खाना खाना चाहते हैं, तो आप सेब, केला, तरबूज-खरबूज, अनार और संतरे जैसे फलों का फ्रूट सलाद बना सकते हैं. फल शरीर को आवश्यक विटामिन (विशेषकर C और A), खनिज (जैसे पोटेशियम), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं. ये पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने, ऊर्जा देने और हृदय रोग व मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: एंटी-एंजिंग फूड्स से रहेंगे फिट, 40 की उम्र तक नहीं पड़ेंगे बीमार, जानें हेल्दी रहने का राज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments