होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: हरीश राणा का वेंटिलेटर हटा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हरीश राणा का वेंटिलेटर हटा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर में आज जानेंगे कि क्या हरिश राणा के लिवर, किडनी और आंखों को डोनेट किया जाएगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर में आज जानेंगे कि क्या हरिश राणा के लिवर, किडनी और आंखों को डोनेट किया जाएगा? सेहत के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे कि 43 लाख लोगों के लिए सरकार की ओर से क्या खुशखबरी आई है.सेहत के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे HPV वैक्सीनेशन के बारे में.

गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा कुछ ही दिनों में दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं.साल 2013 में हुए एक एक्सीडेंट के बाद वो वेजिटेटिव स्टेट में थे. आम भाषा में कहा जाए तो स्थायी अचेत अवस्था में हैं. इस समय हरिश एम्स में विदाई का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने हरीश के माता-पिता के अपील के बाद उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी. यानी अब उन्हें मिल रहे हर तरह के मेडिकल स्पोर्ट जैसे पेट में लगी न्यूट्रिशन ट्यूब और पानी बंद कर दिया गया है.कोर्ट के इस फैसले के बाद सवाल उठना शुरू हो चुके हैं कि आखिर हरिश के Organs का क्या किया जाएगा?

माता-पिता ने जाहिर की लिवर डोनेशन की इच्छा

आपको बता दें कि कोर्ट से अपील करने के दौरान हरीश के माता पिता ने लीवर और आंख किसी दूसरे शख्स को डोनेट किए जाने की इच्छा जाहिर की थी.. परिजनों की सहमति के बाद ही डॉक्टर ऐसा करने वाले हैं..लेकिन Organs डोनेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऑर्गेन डॉनेशन्स के लिए हरिश के माता-पिता ने 2 साल पहले ही दधीचि देहदान समिति से कॉन्टैक्ट किया था. लेकिन डोनेशन इसलिए संभव नहीं हो पा रहा क्योंकि हरिश पूरी तरह से ब्रेन डेड नहीं है.

बीते मंगलवार से एम्स के डॉक्टरों ने हरीश के किडनी, लिवर, लंग्स, हार्ट, पैंक्रियास, आंतों, कॉर्निया और हार्ट वॉल्व की जांच शुरू कर दी है.. इंतजार किया जा रहा है तो सिर्फ रिपोर्ट का.. जानकारी के अनुसार 1 से 2 दिन में रिपोर्ट्स आ जाएंगी. उधर हरिश के पिता अशोर राणा का कहना है कि अगर इस डोनेशन के कारण किसी दूसरे व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है, और अगर ये ऑर्गन डोनेशन संभव है तो हम तैयार हैं.. हालांकि इसमें कई मुश्किल का भी सामना डॉक्टर्स को करना पड़ सकता है क्योंकि हरीश पूरी तरह ब्रेन डेड नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या चीनी नहीं खाएंगे तो Diabetes से बच जाएंगे? क्या कहते हैं डॉक्टर; देखें VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments