होमExplainersEmpty Stomach Ghee: सुबह खाली पेट घी पीने से मिलते कई फायदें,...

Empty Stomach Ghee: सुबह खाली पेट घी पीने से मिलते कई फायदें, ये एक्ट्रेस भी करती इस रूटीन को फॉलो

Empty Stomach Ghee: बदलते खान-पान और लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर खासा असर डाला है. लिहाजा लोग इंटरनेट पर घरेलू नुस्खे खोजते रहते हैं.

Empty Stomach Ghee: बदलते खान-पान और लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर खासा असर डाला है. लिहाजा लोग इंटरनेट पर घरेलू नुस्खे खोजते रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी एक ट्रेंड चल रहा है, जहां सेलेब्रिटीज के खाली पेट उठकर घी पीने की बात चल रही है. ये सच है कि एक्टर्स घी का सेवन करते हैं. कई इंटरव्यूज में खुद एक्ट्रेसेस ने इसका खुलासा किया है. आइए सबसे पहले जान लेते हैं, कि आखिर कौन सी वो एक्टर्स हैं, जो इस रूटीन को फॉलो करती हैं और क्या घी पीने से सच में फायदा होता है. आइए डिटेल में जानते हैं.

ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई इंटरव्यूज में इस बात को स्वीकारा है कि वह अपने दिन की शुरुआत घी-पीकर करती हैं. इनमें भूमी पेडनेकर, अदिति राव, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान, रकुलप्रीत सिंह, कृति सैनन का नाम शामिल हैं. खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया कि वह खाली पेट घी का सेवन करती हैं. लेकिन किस तरह? ये एक बड़ा सवाल है. आइए जानते हैं.

  • अपने सोशल मीडिया हैंडल से भूमी पेडनेकर ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत घी वाली कॉफी से करती हैं. उनका कहना है कि इससे डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखने में मदद मिलती है.
  • टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अदिति राव ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि वह अपने दिन की शुरुआत बिना देसी घी के करने के बारे में सोच ही नहीं सकती. उनका मानना है कि इससे लिवर को क्लीन रखने और डीटॉक्स करने में मदद मिलती है.
  • वहीं फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच देसी घी के साथ करती हैं.
  • टाइम्स के साथ बातचीत में मलाइका ने भी इस बात का खुलासा किया और बताया कि वह या तो नारियल या फिर गर्म पानी में देसी घी को मिलाकर पीकर इस तरह अपने दिन की शुरुआत करती हैं.
  • इसी तरह एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी ये क्लेम किया कि जब से उन्होंने सुबह खाली पेट उठकर देसी घी पीने का रूटीन फॉलो किया है, उन्हें कई बदलाव महसूस हो रहे हैं.
  • करीना कपूर ने भी बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत बिना देसी घी के किए बिना सोच नहीं सकती. इसलिए वह इस तरह दिन की शुरुआत करती हैं.
  • एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने भी इस तरह बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच घर के बने देसी घी के साथ करती हैं.
  • वहीं कृति सैनन ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कि वह सुबह खाली पेट कॉफी के साथ देसी घी पीती हैं. जिससे काफी फायदा मिलता है.

यहां देखें Explainer VIDEO

एक्सपर्ट्स की सलाह बहुत जरूरी

जैसा कि बताया कि शरीर के साथ किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है. इसी तरह सुबह उठकर खाली पेट घी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. वहीं बात करें जो एक्टर्स ऐसा कर रहे हैं, उन्हें मिलने वाले लाभ की, तो बता दें कि सुबह उठकर घी पीने के कई फायदे मिलते हैं. कहा जाता है कि घी शरीर के अंदर औषधि की तरह काम करता है. अगर आप सुबह उठकर खाली पेट इस रूटीन को फॉलो करते हैं, तो इसके कई फायदे मिल सकते हैं.

आज के समय में कई लोग पाचन की समस्या से ग्रसित है. इसका साफ कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है. लेकिन यदि आप भी इस रूटीन को फॉलो करते हैं, तो इससे आपका पाचन नैचुरली काफी स्ट्रांग हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि घी को नैचुरल पाचक माना जाता है. वहीं अगर आप गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करते हैं, तो आपकी आंतो में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी मदद मिल सकती है. कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए ये उपाय किसी दवा से कम नहीं.

नैचुरली स्किन ग्लोइंग में मिल सकती मदद | Empty Stomach Ghee Helps in Glowing Skin

जो लोग नैचुरली स्किन में ग्लो चाहते हैं, वो भी इस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं. घी में हेल्दी फैट्स और उसके साथ साथ कई विटामिन जैसे A,D,E और K मौजूद होते हैं. जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. अगर सुबह खाली पेट घी का सेवन किया जाए तो स्किन को अंदर से पोषण मिलता है, जिसके कारण रूखापन, बेजानपन और दाग-धब्बे कम करने में काफी मदद मिलती है. यदि आप रोजाना इसी रूटीन को फॉलो करते हैं, तो आपको मुलायम और ग्लोइंग स्किन आसानी से मिल सकती है.

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में करता हेल्प | Empty Stomach Ghee Helps Boost Immunity

अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग है तो आप किसी भी बीमारी से झटपट लड़ सकते है, और जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकते है. हालांकि जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, उन्हें किसी बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं. लेकिन अगर आप भी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो घी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. घी में में फास्फोरस, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं. यही चीजें आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करना शरीर में गर्माहट बनाए रखता है. जिससे आप सर्दी और जुकाम जैसे इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं.

मेंटल हेल्थ को करता स्ट्रांग

आज के समय में लोग अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखते हैं. कई तरीके जैसे मेडिटेशन को अपने डेली लाइफ में फॉलो करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि आप घी का सेवन करके भी मेंटल हेल्थ का सुधार कर सकते हैं. दरअसल घी में ओमेगा फैटी एसिड्स शामिल होते हैं. जो दिमाग को काफी मजबूत बनाते हैं. इससे मिलने वाले फायदों की बात की जाए तो आपकी मेमोरी बूस्ट होती है, स्ट्रेस कम होता है. साथ ही साथ नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है. वहीं हेल्दी फैट्स आपके हार्मोनल को बैलंस रखने में मददगार साबित होता है.

इस बात का खास ख्याल रहे कि किसी भी चीज को फॉलो करने से पहले ये जान लें कि आप उसे कितनी मात्रा में ले रहे हैं. ऐसा इसलिए कि हर किसी व्यक्ति के शरीर की जरूरत भी अलग होती है. कुछ लोगों को घी भी नहीं सूट करता. हालांकि दिन में एक चम्मच भी पर्याप्त है. लेकिन जो लोग मोटापा, अनकंट्रोल्ड कोलेस्ट्रॉल या फिर गॉलब्लैडर जिसे पित्ताशय कहा जाता है. इन समस्याओं से ग्रसित हैं, वह पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

सिर्फ फायदे नहीं, जानें क्या होते नुकसान

जिस तरह फायदे हैं उसी तरह घी का सेवन करने के कई नुकसान भी है. ऐसा इसलिए कुछ लोग सिर्फ फायदे जानकर गलत तरीके से इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं. जिसके कारण शरीर में कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं. खास तौर पर अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इसका काफी असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. भले ही पाचन तंत्र का ये नुस्खा स्ट्रांग करता हो, लेकिन यदि आप इस तरह की समस्या से पहले से जूझ रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे न अपनाएं. इससे पाचन तंत्र में सुधार के बजाए खराब हो सकता है.

बालों के झड़ने की समस्या आपको परेशान कर सकती है. इतना ही नहीं आपका कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है. स्किन ग्लोइंग की जगह कलर में बदलाव आ सकता है. अपच, दस्त की समस्या हो सकती है. मोटापा और टीबी जैसे बीमारियों से परेशान लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती है. इसलिए इस रूटीन को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और उनकी सलाह लें. और यदि आप पहले ही स्वस्थ हैं, तो आपको ऐसी किसी भी डाइट को फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments