होमHealth News'टेस्ट में बेस्ट एवरेस्ट' पर क्यों हो रहा विवाद? सोशल मीडिया पर...

‘टेस्ट में बेस्ट एवरेस्ट’ पर क्यों हो रहा विवाद? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल; यहां जानें पूरा विवाद

Everest Spice Controversy: 'टेस्ट में बेस्ट, मम्मी और एवरेस्ट' ये टैगलाइन आपने फेमस इंडियन ब्रांड एवरेस्ट की ऐड्स में सुना होगा.

Everest Spice Controversy: ‘टेस्ट में बेस्ट, मम्मी और एवरेस्ट’ ये टैगलाइन आपने फेमस इंडियन ब्रांड एवरेस्ट की ऐड्स में सुना होगा. आज वही टेस्ट में बेस्ट एवरेस्ट मसालों पर सवाल उठना शुरू हो चुका है. दरअसल एवरेस्ट मसालों के कुछ प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा जारी है.

आपको बता दें कि ये चर्चा उस समय तब तेज हुई जब ट्रस्टिफाइड नाम के एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो जारी किया. जानकारी के लिए बता दें कि चैनल ने एक मार्च 2026 को ये वीडियो जारी किया था. इसमें क्लेम किया गया कि एवरेस्ट के कुछ मसाले लैब टेस्ट के तय स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरे. उन्होंने इस वीडियो में ये भी जानकारी दी कि मसालों की खरीदारी उन्होंने डी-मार्ट स्टोर से की जहां लैब टेस्ट के लिए जब उसे भेजा गया.

क्यों करवाई गई जांच?

इस जांच को करवाने के पीछे चैनल का मकसद ये पता लगाना था कि ये मसाले इंडियन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सुरक्षा सीमाओं को पूरा करते भी हैं या नहीं. जब टेस्ट के लिए मसाले भेजे गए तो क्या पाया गया? इसी का खुलासा इस वीडियो में किया गया. जानकारी दी गई कि उन्होंने एक पैकेट को टेस्ट के लिए भेजा था. जिसमें प्रोडक्ट्स की जांच की गई उसमें एवरेस्ट गरम मसाला, एवरेस्ट किचन किंग मसाला, एवरेस्ट कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और एवरेस्ट मीट मसाला शामिल थे.

कीटनाशक पाए गए

इस वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार एवरेस्ट के गरम मसाला में दो कीटनाशक तय सीमा से कई अधिक पाए गए. इन कीटनाशक के नाम का खुलासा किया गया. इनका नाम एसेटामिप्रिड और एजोक्सीस्ट्रोबिन बताया गया. इसके अलावा इन सैंपल्स में एंटरोबैक्टीरिएसी परिवार के बैक्टीरिया की मात्रा भी अधिक बताई गई.

लिवर, आंत और नर्वस सिस्टम पर असर

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ करेंट माइक्रोबायोलॉजी एंड एप्लाइड साइंस में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार जब किसी भी खाने के सामान में लंबे समय तक ऐसे कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए तो इसका शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है. क्योंकि समय के साथ इन कैमिकल्स के कुछ पार्ट्स शरीर में जमा हो सकते हैं. जो हमारे लिवर, आंतों और नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकता है. खासतौर पर इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून वाले लोगों को इसका खतरा अधिक माना जाता है.

अब इसपर एक्सपर्ट्स का ऐसा कहना है कि ऐसे मसालों में अगर एंटरोबैक्टीरिएसी की मौजूदगी है, तो ये इस बात का संकेत है कि सफाई या फिर प्रोसेसिंग के दौरान काम सही नहीं हुआ. या फिर यूं कहा जाए कि कच्चे मसालों को ठीक तरह से साफ नहीं किया गया. इस प्रोसेस और पैकिंग की प्रक्रिया में स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा गया है.

यह भी पढ़ें: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, फैसला सुनाते हुए भावुक हुए जज

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments