होमHealth Newsहरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, फैसला सुनाते...

हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, फैसला सुनाते हुए भावुक हुए जज

Harish Rana Case: साल 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हरीश राणा पिछले 13 सालों से बिस्तर पर हैं.

Harish Rana Case: साल 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हरीश राणा पिछले 13 सालों से बिस्तर पर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लेकर इच्छामृत्यु का फैसला सुनाया. ये फैसला जज के लिए भी आसान नहीं था. जिस समय जज जस्टिस जेबी पारदीवाला ये फैसला सुना रहे थे उनकी आंखें नम हो गईं और काफी भावुक भी हुए.

11 मार्ट बुधवार की सुबह आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में जेबी पारदीवाला और जस्टिव केवी विश्वनाथन की बेंच ने इच्छामृत्यु की मांग पर सुनवाई की. जिसकी मांग खुद हरिश के माता-पिता ने की थी. परिवार की मांग थी कि हरिश को पैसिव युथनेसिया यानी इच्छामृत्यु दी जाती. जिसपर कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी.

पिछले 13 सालों से बिस्तर पर है हरीश राणा

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में हरिश अपने पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन एक दिन आया जब हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से हरिश के सिर में गंभीर चोटें आईं. इस हादसे ने हरिश के पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी. आपको बता दें कि ये चोटें मामूली नहीं थी. इसका असर उनके ब्रेन पर पड़ा. तब से लेकर आज तक वो बिस्तर पर ही हैं. इस तरह उन्हें 13 साल का समय बीत चुका लेकिन फिर भी उनकी हालत में कोई सुधार देखने नहीं मिल रहा. जिसके कारण परिवार ने उनके लिए इच्छामृत्यु की अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसपर आज सुनवाई हुई.

हमारे लिए काफी मुश्किल है फैसला

जिस समय इस मामले पर सुनवाई हुई उस दौरान जस्टिलस पारदीवाला ने कहा कि ये काफी दुखद है. हमारे लिए भी ये फैसला लेना काफी मुश्किल है. लेकिन हरीश को दुख में नहीं रखा जा सकता. इसलिए हम अभी एक ऐसे स्टेज में है, जहां ऐसा फैसला हमें लेना पड़ रहा है. इतना ही नहीं कोर्ट ने परिजनों की भी खूब तारीफ की कि ऐसे मुश्किल समय में परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा. अदालत ने कहा कि किसी से प्यार करने का मतलब होता है कि आप उस व्यक्ति के बुरे समय में उसकी देखभाल करें.

डेली के कामकाज में होती है परेशानी

वहीं आपको बता दें कि हरिश को कई बुनियादी कार्य जैसे सांस लेना, खाना खाने और रोजमर्रा की सहायतेा के लिए चिकित्सा की सहायता की जरूरत होती है. एम्स के डॉक्टरों ने भी इस मामले पर हरिश के घर पर जाकर जांच की थी. जिसके बाद कोर्ट को रिपोर्ट पेश की गई. कोर्ट ने कहा कि हरिश ट्रेकियोस्टोमी ट्यूब के जरिए फिलहाल सांस ले रहा है. इतना ही नहीं गैस्ट्रोस्टॉमी ट्यूब की मदद से उसे खाना दिया जा रहा है. वहीं हरिश के शरीर पर कई घाव हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में फंसे डॉक्टर और भारतीय नागरिक, कैसे करें संपर्क? हेल्पलाइन नंबर्स जारी

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments