होमHealth Newsपापा स्मोकिंग करते हैं? आपको हो सकती टाइप-2 डायबिटीज! रिसर्च में हुआ...

पापा स्मोकिंग करते हैं? आपको हो सकती टाइप-2 डायबिटीज! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Father Smoking Affect on Child: धुम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है. कितनी ऐडवरटीजमेंट या फिर पोस्टर्स पर आपने ये डिस्क्लेमर पढ़ा होगा.

Father Smoking Affect on Child: धुम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है. कितनी ऐडवरटीजमेंट या फिर पोस्टर्स पर आपने ये डिस्क्लेमर पढ़ा होगा. यहां तक की सिगरेट के पैकेट पर भी ये चेतावनी लिखी जाती है. क्योंकि ये सच में स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक है. हालांकि जो लोग स्मोकिंग करते हैं और ऐसे लोग अगर उन लोगों के सामने स्मोक करें जो उसे हाथ तक नहीं करते उनके लिए ये काफी हानिकारक हो सकती है.

हालांकि दोनों के स्वास्थ पर असर तो पड़ता ही है. इसे लेकर एक चौंकाने वाली स्टडी रिपोर्ट सामने आई है. जानकारी सामने आई कि अगर आपके पिता की स्मोकिंग की आदत है, तो इसका असर सिर्फ पिता पर ही नहीं उनके बच्चों की सेहत पर भी पड़ सकता है. स्टडी रिसर्च बताती है कि अगर पिता स्मोकिंग करते हैं, तो उनके बच्चों में रिस्क काफी बढ़ सकता है.

किसने की स्मोकिंग पर ये रिसर्च?

ये रिसर्च रिपोर्ट कैलिफोर्निया यूनविर्सिटी के डॉक्टरों द्वारा की गई है. इतना ही नहीं इसे इसकोजर्नल ऑफ द एंडोक्राइन सोसाइटी में पब्लिश भी किया गया है. वहीं रिसर्च में ये जानकारी सामने आई कि अगर आपके पिता स्मोकिंग करते हैं, तो उनके बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज से लेकर लिवर की बीमारियां यहां तक की कई तरह की मेटाबॉलिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

बच्चों में कैसे हो सकती समस्या?

अब एक सवाल आता है कि आखिर पिता के स्मोकिंग करने से आखिर बच्चों की सेहत पर कैसे असर पड़ सकता है? आपके इस सवाल का जवाब भी दिया गया. दरअसल जब आपके पिता स्मोकिंग कर रहे होंगे, तो उनके स्पर्म में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यही बदलाव के कारण जब बच्चा पैदा होगा उनमें डायबिटीज का खरता बढ़ सकता है.

वहीं इस रिसर्च के अंदर 1 हजार मेल्स को शामिल किया गया है. शामिल किए गए एक हजार पुरुष स्मोकिंग करते थे. अब इनमें बिल्कुल वही पैटर्न देखा गया जो हमने अभी आपके साथ साझा किया. चौंकाने वाली बात है कि इनके बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत ऐसे थे जिनमें डायबिटीज के लक्षण या फिर लिवर से जुड़ी प्रॉब्लम्स पाई गई थी. साइंटिस्ट ने ये भी कहा है कि फिलहाल इस रिसर्च को बड़े स्केल पर नहीं किया गया लेकिन ये शुरुआती नतीजे बताते हैं कि इसका असर बच्चों पर भी हो रहा है.

मेटाबॉलिज्म को करता है प्रभावित

वहीं रिसर्च में खुलासा हुआ कि स्मोकिंग के दौरान शरीर में निकोटीन जाता है. अब ये निकोटीन जब हमारे शरीर में एंटर करता है तब ये हमारे मेटाबॉलिज्म के प्रोसेस पर इफेक्ट डालता है. जिससे की शरीर में इंसुलिन काम करने का तरीका बदल सकता है. यही हमें टाइप-2 डायबिटीज का शिकार बना सकता है. रिसर्च बताती है कि संभव है कि आगे चलकर बच्चे को ये बीमारी हो जाए. स्टडी में यह भी संकेत मिला है कि पिता की स्मोकिंग की वजह से बच्चों के लिवर फंक्शन पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या दूसरी-तीसरी मंजिल चढ़कर फूल जाती हैं आपकी सांसे? सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments