होमWellnessFitnessऑफिस में घंटों बैठे रहने से गर्दन हो रही दर्द? करें ये...

ऑफिस में घंटों बैठे रहने से गर्दन हो रही दर्द? करें ये Stretching Exercise

Best Stretching Exercise:कंप्यूटर के आगे घंटों बैठ रहने से शरीर में अकड़न आ जाती है। डेस्क पर घंटों बैठना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।

Best Stretching Exercise: आजकल लोगों की लाइफ काफी हद तक बदल गई है। अगर बात पहले की समय की करें तो, पहले के समय में लोग सुबह जल्दी उठकर घर के तमाम काम करते थे जिससे उनकी बॉडी की एक्सरसाइज भी हो जाती थी। वहीं आजकल वर्क का स्टाइल बदल गया है, आज सभी काम कंप्यूटर के आगे बैठे-बैठे हो जाते हैं। वहीं कंप्यूटर के आगे घंटों बैठ रहने से शरीर में अकड़न आ जाती है। डेस्क पर घंटों बैठना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।

इस तरह एक ही पोस्चर में बैठे रहने से गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द होने लगता है. कई बार तो यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि सर्वाइकल या माइग्रेन जैसी गंभीर समस्याएं शुरू कर देता है. वहीं सर्वाइकल और माइग्रेन की समस्या तभी होती है जब आपकी गर्दन काफी देर तक एक पोस्चर पर बनी रहे. लेकिन आप सुबह-शाम का कुछ समय इन एक्सरसाइज को करने के लिए निकाल सकते हैं जिससे आपकी गर्दन में दर्द नहीं होगा. और आप फिट भी रहेंगे.

गर्दन में दर्द नहीं होगा | Best Stretching Exercise For Your Neck Pain

असिस्टेड नेक पुल | Assisted Neck Pull

असिस्टेड स्ट्रेच एक्सरसाइज आपकी गर्दन में होने वाले दर्द में राहत देगी। अगर आप सुबह जल्दी उठकर या फिर दिन में एक बार कर लेते है तो आपको पूरे दिन गर्दन के दर्द में आराम रहता है। इसे करने के लिए अपने हाथों को सिर के पीछे रखें और अंगुलियों को आपस में जोड़ लें। उसके बाद सीधे खड़े हों और गहरी सांस लें। अब सांस छोड़ते हुए हल्के से अपने सिर को हाथ की मदद से नीचे की तरफ झुकाएं, सिर नीचे की तरफ झुकाते समय ध्यान दें कि आपकी ठोड़ी आपके चेस्ट को छूए।

साइड टू साइड स्‍ट्रेच | Side to Side Stretch, Ear to Shoulder

साइड टू साइ़ड स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने पैरों को दूर-दूर करके खड़े हो जाएं, दोनों पैरों को विश्राम स्थिति की तरह खोलकर खड़े हो जाएं। इसके बाद हाथों को बाहर की ओर घुमाएं। धीरे-धीरे सांस लें और बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और हथेली को बगल में और सिर के ऊपर ले जाएं। इसी तरह सांस छोड़ते हुए दाईं ओर झुकें। ध्यान रखें गर्दन पर अधिक दवाब देने से पेन बढ़ सकता है। दोनों तरफ से 10-12 बार दोहराएं

नेक सर्किल | Neck circle

अगर आपकी गर्दन में दर्द हो तो आप नेक सर्किल एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. यह काफी आसान एक्सरसाइज है. इसे करने से आपको तुरंत आराम मिल सकता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सीधे खड़े हों जाएं और अपनी ब्रीदिंग को नॉर्मल रखें. उसके बाद गर्दन को धीरे-धीरे पूरे सर्किल यानि गोल-गोल घुमाना है. ध्यान रहे कि आपकी स्पीड स्लो होनी चाहिए, ज्यादा तेज गति के साथ गर्दन नहीं घुमानी. इस एक्सरसाइज को आप 10-12 बार कर सकते हैं.

साइड नेक रोटेशन | Side Neck Rotation

यह भी काफी अच्छी एक्सरसाइज है। खड़े होकर या बैठकर की जाने वाली इस एक्सरसाइज से आपकी गर्दन को काफी आराम मिलेगा। आप बैठकर करते हैं तो इसे करते समय अपने दोनों हाथ घुटने पर या फिर कमर के पीछे रख सकते हैं। इसे करने के लिए गर्दन को नॉर्मल स्थिति में रखें और ठोड़ी को छाती से स्पर्श कराते हुए पहले बाईं ओर लेकर जाएं और फिर दाईं ओर लेकर जाएं। दोनों तरफ ले जाने के बाद 2-3 सेकेंड होल्ड करें उसके बाद ही दूसरी दिशा में लेकर जाएं। इसी तरह 10-12 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें: Gut Health: बार-बार हो रही कब्ज की समस्या? Confidence लॉ होने से पहले जान ले ये उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments