होमHealth Newsक्या दूसरी-तीसरी मंजिल चढ़कर फूल जाती हैं आपकी सांसे? सीढ़ियां चढ़ते समय...

क्या दूसरी-तीसरी मंजिल चढ़कर फूल जाती हैं आपकी सांसे? सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान

Feeling Breathless After Climbing Stairs: आप अपनी डेली लाइफ में कितनी बार सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हैं? हो सकता है कि आपका जवाब हो एक या फिर दो बार.

Feeling Breathless After Climbing Stairs: आप अपनी डेली लाइफ में कितनी बार सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हैं? हो सकता है कि आपका जवाब हो एक या फिर दो बार. जब घर से काम के लिए उतरना हो या फिर वापस घर लौटते समय. अब सवाल आता है कि क्या सीढ़ियां चढ़ते समय आप तेज हांफ्ते हैं? क्योंकि कुछ लोगों के साथ ऐसी स्थिती देखने को मिलती है.

डॉक्टर्स का भी ऐसा मानना है कि सीढ़ियां चढ़ना या फिर उतरना हार्ट की सेहत के बारे में काफी कुछ बता सकती है. दरअसल जब हम सीढ़िया चढ़ रहे होते हैं तब हमारे शरीर को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पढ़ती है. आपने देखा होगा कि ऐसी स्थिती में हमारा हार्ट भी काफी तेज धड़कने लगता है. ये काफी नॉर्मल प्रोसेस है. लेकिन यही प्रोसेस हमारी हार्ट हेल्थ की जानकारी देता है.

क्या होता है हार्ट रेट रिकवरी? | What is Heart Rate Recovery

क्या आप जानते हैं कि हार्ट रेट रिकवरी क्या होता है. ये सवाल भी सीढ़ियां चढ़ने से संबंधित है. दरअसल जब हम सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हैं. उस दौरान हमारी जब सांसे फूलती है और कितनी देर में वापस लौटती है. ये हार्ट की हेल्थ बताती है. कार्डियोलॉजिस्ट इसे ही हार्ट रेट रिकवरी कहते हैं. सीढ़ियां चढ़ने के बाद सांस और दिल की धड़कन अगर नॉर्मल हो जाती है, तो ये काफी अच्छा इंडिकेशन है. कई कार्डियोलॉजिस्ट इसे एक अच्छा साइन मानते हैं. लेकिन अगर ये लंबे समय तक फूलने लगे या फिर दिल की धड़कन कम होने लगे तो ये आपके ब्लड वेसेल्स पर अधिक दबाव डालने का संकेत हो सकता है.

एक्सपर्ट्स करते हैं इस ओर इशारा

कार्डियोलॉजिस्ट इस ओर इंडिकेट करते हैं कि अगर सीढ़ियां चढ़ते समय हार्ट नॉर्मल होने में अधिक समय लेता है, तो ये ब्लड वेसेल्स सही से काम न करने का संकेत हो सकता है. लेकिन अगर तुरंत नॉर्मल हो जाता है, तो ये एक फिट हार्ट का साइन है. क्योंकि दिल की रिकवरी स्पीड भी हमारी उसी पर निर्भर करती है कि हमारा खून दिल की ओर कितनी अच्छे से पंप कर रहा है.

खराब लाइफस्टाइल बन रहा कारण

क्योंकि आज के समय में हमारा लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठकर काम करना, अनबैलेंस्ड खान-पान, धुम्रपान, स्ट्रेस और कम फिजिकल एक्टीविटीज. यही सब आदतें धीरे-धीरे हमारे ब्लड वेसेल्स को कमजोर बना सकते हैं. क्योंकि इससे हमारी आर्टरीज सख्त होने लगती हैं. साथ ही खून का फ्लो भी काफी प्रभावित होता है.

अब सीढ़ियां चढ़ते समय हमारी सांस फूलना कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन अधिक थकान, डिहाइड्रेशन या फिर कम फिटनेस के कारण हो सकता है. लेकिन अगर सीढ़ियां चढ़ने के बाद लंबे समय तक सांस फूलना, सीने में दबाव, चक्कर आना या अत्यधिक थकान महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पैरों या फिर टखनों में दिख रही सूजन? कहीं ये हार्ट अटैक आने की चेतावनी तो नहीं; जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments