होमHealth Newsपैरों या फिर टखनों में दिख रही सूजन? कहीं ये हार्ट अटैक...

पैरों या फिर टखनों में दिख रही सूजन? कहीं ये हार्ट अटैक आने की चेतावनी तो नहीं; जानें

Symptoms Of Heart Failure: किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आए तो हम सबसे पहले दोष उस व्यक्ति के लाइफस्टाइल को देते हैं.

Symptoms Of Heart Failure: किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आए तो हम सबसे पहले दोष उस व्यक्ति के लाइफस्टाइल को देते हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसी भी समस्या होती हैं, जिन्हें अगर हम इग्नोर करें तो भी वो हार्ट अटैक का कारण बन सकती है. उनमें से एक है पैरों में दर्द या फिर टखनों में. इसे काफी हल्के में ले लिया जाता है. लोग इग्नोर कर देते हैं.

ऐसी समस्या खासतौर पर उन व्यक्तियों को ज्यादा परेशान करती है, जो ज्यादा चलने या फिर थकने के बाद पैरों में सूजन आ जाए और उसे आम समझ लेते हैं. हालांकि कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी ऐसा मानना है कि अगर आप ऐसी किसी समस्या को काफी नॉर्मल मान लेते हैं, या फिर लंबे समय से ये समस्या आपके साथ अगर बनी हुई है तो ये हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है. संभव है कि ये शुरुआती लक्षण न हो.

क्या है टखनों में सूजन का कारण? | Why Ankles Get Swollen

क्योंकि बात टखनों और पैरों में सूजन की हो रही है. इसलिए जानेंगे इसके पीछे का कारण. आखिर ये होता क्यों है? इसे क्या कहा जाता है. जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल टर्म में इसे एडिमा कहा जाता है. ऐसी स्थिती तब होती है जब हमारे शरीर में एक्सट्रा तरल पदार्थ जमा होने लगता है.

ऐसी ही स्थिती में हमारे पैरों में सूजन दिखाई देने लगती है. जब हमारा शरीर में खून सही तरह से पंप नहीं कर पाता तब वो हार्ट फेलियर का कारण बन जाता है. पैरों के निचले हिस्सों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है. इसी कारण पैरों में सूजन दिखाई देती है. लेकिन कई बार धीरे-धीरे बढ़ती हुई ये समस्या हार्ट फेलियर का कारण बनती है. लेकिन लोग इसे इग्नोर कर देते हैं.

सिर्फ टखने नहीं ये लक्षण भी हो सकता है

सिर्फ टखने ही नहीं कई अन्य लक्षण भी हैं जो अगर आपको महसूस या फिर दिखाई दें तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. जैसे जल्दी थकान महसूस होना, सांस लेने में परेशानी होना, सीढ़ियां चढ़ते समय में थकावट होना. जब रात के समय आप आराम करें उस समय सांसें फूलना, कई लोगों को भारीपन या फिर अचानक वजन बढ़ने जैसी समस्या परेशान करती है. लेकिन अगर आप समय रहते हुए इन लक्षणों को पहचान पाएं तो इसे शुरू करना काफी आसान हो सकता है. साथ ही स्थिती को गंभीर होने से भी रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गले में फंसा रसगुल्ला…हो गई मौत, ऐसी स्थिती में क्या करें और क्या नहीं यहां जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments