होमHealth Newsगले में फंसा रसगुल्ला...हो गई मौत, ऐसी स्थिति में क्या करें और...

गले में फंसा रसगुल्ला…हो गई मौत, ऐसी स्थिति में क्या करें और क्या नहीं यहां जानें

Man Died After Eating Rasgulla: क्या आप मीठा खाने के शौकीन है? खाने के बाद मीठा खाना काफी पसंद है? ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली हैं.

Man Died After Eating Rasgulla: क्या आप मीठा खाने के शौकीन है? खाने के बाद मीठा खाना आपको काफी पसंद है? तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली हैं. दरअसल जमशेदपुर में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ. मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार व्यक्ति की मौत रसगुल्ला खाते समय गुई.

इस जानकारी ने सभी को चौंका दिया है. लोगों को हैरान कर दिया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ. दरअसल जिस समय वो रसगुल्ला खा रहे थे उसी दौरान वो उनकी सांसो की नली में जा फंसा. आपको बता दें कि ये घटना सोमवार सुबह मालियंता गांव में घटी. जहां एक शादी का कार्यक्रम जारी था.

अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत

क्योंकि रसगुल्ला उनके गले में अटक गया. इस कारण उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ललित सिंह के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. अचानक सांस न आने के कारण उनकी मौत हो गई. बताया गया कि वहां मौजूद लोगों ने उनके गले से रसगुल्ले को निकालने की पूरी कोशिश की. लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई.

अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में ललित को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाने पहुंचे. डॉक्टर ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं जांच-पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि रसगुल्ला ललित के पूरी तरह मुंह में सांसों वाली नली में जा फंसा था. जिसके कारण उनके शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचना बंद हो गया. कुछ सेकेंड्स की देरी में उनकी मौत हो गई. जब ये हादसा हुआ ये बड़ा डर लोगों के मन में बैठ गया कि आखिर सांस की नली में कुछ फंस जाए. जैसा की इस मामले में भी हुआ तो फिर हमें क्या करना चाहिए?

कैसे हमारे पेट तक खाना पहुंचता है?

हमेशा खाना खाते हुए उसे पहले आराम से चबाए फिर निगलने की कोशिश कीजिए. क्योंकि ये काफी मुश्किल प्रोसेस होता है. दरअसल जब हम खाना खाते हैं, हमारी नसें और गला उस खाने को पेट तक पहुंचाने में हमारी मदद करते हैं. कुछ लोग इस प्रोसेस को तेजी से करने की कोशिश करते हैं. यानी तेजी से खाना खाने का प्रयास करते है. अगर ऐसा करते हैं, तो आपको भी ऐसी प्रॉब्लम फेज करनी पड़ सकती है.

वहीं जब हम खाने को चबाकर उसे निगलने जब कोशिश करते हैं, तब ऑक्सीजन कुछ समय के लिए बंद हो जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो खाना गलत डिरेक्शन में न जाए. लेकिन जब हम खाना जल्दबाजी में खाते हैं, तो वो सीधे सांस की नली में जाकर फंस जाता है. जिस कारण ऐसी समस्या पैदा हो जाती है.

इन लक्षणों से पहचानें

अब आप कैसे पहचान सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति की नली में खाना फंस गया? तो ऐसे व्यक्ति का सबसे पहले बोलना बंद होगा, सांस लेने में काफी परेशानी होगी, तेज या फिर बहुत अजीब तरह से सांस लेने की कोशिश करेगा व्यक्ति, खांसी आना, चेहरेका लाल होना या फिर नीला पड़ जाना. या फिर बेहोश हो जाना. इस तरह के लक्षण व्यक्ति में दिखाई देते हैं.

क्या करें अगर पैदा हो ऐसी स्थिती?

अगर आपके सामने ऐसी स्थिती पैदा हो रही है, तो सबसे पहले उस व्यक्ति की मदद करें. जिस व्यक्ति को ये समस्या हो रही है. कोशिश करें कि उसे कहें कि वो जोर से खांसे. ऐसा बार-बार करने से फंसा हुआ या फिर अटका हुआ खाना बाहर निकल सकता है. उसे बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

इससे भी अगर राहत न मिले तो थोड़ा आगे झुककर बैठें और पीठ पर लगातार पांच बार थपथपाएं. ऐसा करने से खाना नीचे की ओर निकल सकता है. इसके बाद भी अगर स्थिती में नहीं सुधार आ रहा तो हाइमलिक मैन्युवर टेक्नीक का इस्तेमाल कीजिए. ये एक ऐसी टेक्नीक है जिसमें व्यक्ति के पीछे खड़ा हुआ जाता है. इसके बाद पेट के ऊपरी हिस्से में झटका देकर प्रेशर बनाया जाता है. जिसकी मदद से फंसा हुआ खाना बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: खट्टी डकारों ने कर दिया परेशान? आम दिखने वाली समस्या कहीं ये गंभीर समस्या तो नहीं! जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments