होमHealth NewsSymptoms of Diabetes: कुछ सामान्य लक्षण देते हैं डायबिटीज के संकेत

Symptoms of Diabetes: कुछ सामान्य लक्षण देते हैं डायबिटीज के संकेत

How to Recognize the Symptoms of Diabetes: यह बीमारी हमारी रोजाना की खराब आदतों और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम है.

How to Recognize the Symptoms of Diabetes: बदलती जीवनशैली में लोग डायबिटीज के मरीज बन रहे हैं. गलत खानपान, बदलती लाइफस्टाइल, पुराने खानों से दूरी, सुबह जल्दी न उठने की आदतें हमें बीमार कर रही हैं. बीमार ही नहीं बल्कि बहुत बीमार, यहां तक की डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के घेरे में पहुंचा देती हैं. यह बीमारी केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं.

हालाकिं इस बीमारी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसें- अनियमित खानपान, मानसिक तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनुवांशिक कारण प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन समय में पहचान कर आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं. वहीं अगर आपने इस बीमारी को समय रहते नहीं पहचाना तो आपकी जान तक जा सकती है. इसलिए समय रहते इस बीमारी के सामान्य लक्षणों की पहचान कर, डॉक्टर से सलाह-मशवरा जरूर करें. क्योंकि ये आपकी जान का सवाल है.

कैसे पहचानें डायबिटीज के लक्षण | How to Recognize the Symptoms of Diabetes

  • अत्यधिक प्यास और भूख: सामान्य से बहुत ज्यादा प्यास लगना और भूख बढ़ जाना.
  • बार-बार पेशाब आना: विशेषकर रात के समय अधिक यूरिन आना.
  • बिना कोशिश वजन कम होना: अचानक से वजन कम हो जाना.
  • थकान और कमजोरी: हर समय थका हुआ महसूस करना.
  • धुंधली दृष्टि: आंखों के सामने धुंधलापन छाना.
  • घाव का धीरे भरना: चोट या जख्म को ठीक होने में लंबा समय लगना.
  • त्वचा में संक्रमण: त्वचा में खुजली, सूखापन या फंगल इन्फेक्शन.
  • दरअसल डायबिटीज से पहले प्री-डायबिटीज की जांच करवाने से आपको डायबिटीज होने का कितना खतरा है, ये पता किया जा सकता है. लेकिन कई मामलों में प्री-डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा, इतना भी ज्यादा नहीं होता कि उसे डायबिटीज माना जाए. कई बार यह लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, इसलिए बहुत से लोगों को पता भी नहीं चल पता कि उन्हें प्री डायबिटीज है.

ऐसे बरतें सावधानी

35 साल की उम्र के बाद ब्लड शुगर रेगुलर टेस्ट कराना जरूर करवाना चाहिए. सबसे अच्छी बात यह है कि वेट कंट्रोल करके, रेगुलर एक्सरसाइज, डाइट और स्ट्रेस कम करके डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को रोका जा सकता है.

घर बैठे करे डायबिटीज की जांच

घर में डायबिटीज चेक करने का सबसे आसान तरीका ग्लूकोमीटर है. जो बाजार में आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है. इसे बाजार से खरीद कर लें आए और, ब्लड शुगर की जांच सुबह खाली पेट करें और खाना खाने के बाद भी करें. खाना खाने के दो घंटे बाद जांच करें. खाली पेट 100 mg/dl से कम और खाने के दो घंटे बाद शुगर 140 mg/dl से कम होनी चाहिए. लेकिन घर पर डायबिटीज की जांच के लिए हाथ को साफ रखें, हर बार नई सुई का ही इस्तेमाल करें. और अपनी रीडिंग रोजाना चेक करें.

आज के समय में जंक फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और शुगर से भरपूर ड्रिंक्स लोगों की डाइट का हिस्सा बन गए हैं. बिजी लाइफस्टाइल में लोग इन फूड्स को खाकर काम चलाते हैं. जिसाक सीधा असर उनकी सेहत पर होता है. वहीं अगर बात करें की डायबिटीज की तो लोगों को डायबिटीज सीधे नहीं होती यह बीमारी धीरे-धीरे अपनी चपेट में व्यक्ति को लेती है. इसके बाद वह अन्य गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं.

यह बीमारी हमारी रोजाना की खराब आदतों और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम है. अगर आप समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर लेते हैं. तो इस बीमारी से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सर्जरी या जोखिम? भारत में सामान्य ऑपरेशन क्यों बन रहे हैं जानलेवा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments