होमHealth Newsसर्जरी या जोखिम? भारत में सामान्य ऑपरेशन क्यों बन रहे हैं जानलेवा

सर्जरी या जोखिम? भारत में सामान्य ऑपरेशन क्यों बन रहे हैं जानलेवा

Medical Negligence In Hospitals India: जयपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, डिलवरी के दौरान एक हादसा हुआ नॉर्मल दिखने वाली सर्जरी ने महिला के लिए जोखिम खड़ा कर दिया.

Medical Negligence In Hospitals India: जयपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां डिलवरी के दौरान एक हादसा हुआ, दरअसल नॉर्मल दिखने वाली सर्जरी ने महिला के लिए जोखिम खड़ा कर दिया. जानकारी के अनुसार सी-सेक्शन के बाद स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद कमर के नीचे से पैरालाइज्ड हो गई. ऐसी कंडिशन सामने आने के बाद महिला का MRI टेस्ट करवाया गया. रिपोर्ट्स सामने आने के बाद खुलासा हुआ कि महिला की हड्डी में ब्लीडिंग हो गई थी. इसका उनकी नसों पर भी काफी प्रेशर पड़ रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के अनुसार महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंजसेज एंड टेक्नोलॉजी के न्यूरोसर्जनों की टीम, जिसमें डॉ. अनमोल सिंह रंधावा शामिल थे. उन्होंने ही सर्जरी के दौरान ब्लड क्लॉट हटाया था. मामला पुराना है. लेकिन इस मामले ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं. महिला सर्जरी के बाद व्हीलचेयर पर निर्भर होने से बच गई.

हर कोई नहीं होता लकी

इस मामले में महिला का लक उनके साथ रहा. वो व्हीलचेयर पर निर्भर होने से बच गई. लेकिन हर किसी की किस्मत इस तरह से नहीं होती. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली स्थित PSRI अस्पताल में स्थित डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि अगर आप समय रहते ऐसी दिक्कतों को नहीं पहचान करें या फिर सही इलाज न मिलें तो इस तरह की नॉर्मल सर्जरी भी आपके लिए जानलेवा बन सकती है.

सर्जरी को लेकर और उससे होने वाले खतरे देशभर में बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि ये एक चिंता का विष्य है. लेकिन इसपर आधिकारिक डेटा नहीं है. मुंबई के टाटा मेमोरियल, बेंगलुरु के NIMHANS और अहमदाबाद के CIMS में हुए एक स्टडी Indian Journal of Critical Care Medicine, 2021 में पाया गया कि 27.5 प्रतिशत मरीजों में सर्जरी के बाद दिक्कतें हुईं, जबकि वैश्विक औसत 19.8 प्रतिशत है.

सर्जरी के बाद आम होती जा रही ये समस्याएं

वहीं डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के बाद होने वाली समस्याओं में इंफेक्शन, हार्ट से जुड़ी मसस्याएं, किडनी फेलियर जैसी आम दिक्कतें शामिल हैं. इस तरह के मामलों की कमी नहीं है. ऐसा ही एक मामला साल 2007 में सामने आया. जहां एक बुजुर्ह महिला को हिस्टरेक्टॉमी के बाद हेपेटाइटिस C हो गया. जानकारी सामने आई कि अनक्लीन इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करने के कारण ऐसा हुआ है.

मामला सामने आया और कोर्ट जा पहुंचा. जहां कोर्ट ने इस मामले को नेग्लिजेंस माना. साथ ही अस्पताल को मुआवजा देने का आदेश जारी किया. एक्सपर्ट्स का ऐसा कहना है कि इस तरह की गलतियां अक्सर तब होती हैं जब नियम का सही ढंग से पालन न किया जाए. कुछेक की बात की जाए तो सर्जरी करने के दौरान इक्विपमेंट्स का छूट जाना, स्टेरिलाइजेशन में कमी आना. इस तरह की लापरवाही पेशंट के लिए खतरा साबित हो सकती है. तमिलनाडु में इसी तरह के मामलों के कारण इंफेक्शन फैलने से ही कई लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: आंतों में कोलन कैंसर का कारण क्या है? साइंटिस्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments