Hypnic Jerk In Medical Science: कई बार व्यक्ति गहरी नींद में सोते हुए भी बैड से गिर जाता है. ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कारण क्या है? किस कमी के कारण ये होता है? इस तरह के सवाल हमारे मन में आते हैं. आज के आर्टिकल में हम सभी सवालों के जवाब जानेंगे.
व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रहने के लिए नींद का पूरा होना जरूरी है. अगर नींद में ही किसी तरह की कमी या बाधा आ जाए तो आपकी सेहत खराब होने की आंशका रहती है. इसलिए नींद में किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए. एक्सपर्ट के अनुसार, व्यक्ति जब नींद में होता है तो शरीर आपके मायोपचार को बेहतर बनाती है, यानि शरीर की कोशिकाएं रिपेयर हो रही होती है. इसलिए कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है. ताकि ये आपको दिनभर एनर्जेटिक और फ्रैश रखें.
गहरी नींद में बैड से क्यों गिर जाते हैं?
गहरी नींद में व्यक्ति बैड से इसलिए गिर जाता है क्योंकि नींद में शरीर को अचानक झटके लगते हैं. वहीं इसे मेडिकल भाषा में Hypnic Jerk (Sleep Start) कहा जाता है. जब शरीर जागने की अवस्था से नींद की तरफ जा रहा होता है. ऐसे में व्यक्ति ना तो गहरी नींद में होता है ना ही जाग रहा होता है तो शरीर को झटके महसूस होते हैं. शरीर को झटके लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.
शरीर में झटके क्यों लगते हैं?
इस बात को लेकर कहा जाता है कि ये शरीर में स्ट्रेस, थकान और नींद की कमी के कारण होता है. वहीं कई लोगों को सोने से पहले चाय पीने की आदत होती है. शरीर में कैफीन की मात्रा के कारण भी शरीर में झटके की समस्या महसूस हो सकती है. दरअसल ये कभी-कभार लोगों में होने वाली सामान्य समस्या है, किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं. इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं. सही लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट से इसे सुधारा जा सकता है. हालांकि, यदि झटके बार-बार आएं, बहुत तेज हों या अन्य लक्षणों के साथ हों, तो डॉक्टर या स्लीप विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में Cyclosporiasis का कहर, 30 राज्यों से आए मामले
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

