होमHealth Newsगर्मी के मौसम में होने वाली ये आम बीमारी, समय रहते पहचानें...

गर्मी के मौसम में होने वाली ये आम बीमारी, समय रहते पहचानें इसके लक्षण, ऐसे करें बचाव

Symptoms of Jaundice: पीलिया गंभीर बीमारियों में से एक है. इस बीमारी में ब्लड में बिलीरुबिन (Bilirubin) नाम का पदार्थ बढ़ जाता है.

Symptoms of Jaundice: पीलिया गंभीर बीमारियों में से एक है. इस बीमारी में ब्लड में बिलीरुबिन (Bilirubin) नाम का पदार्थ बढ़ जाता है, जिससे लिवर कमजोर होकर ठीक से काम करना बंद कर देता है. जिसके कारण स्किन, आंखों का सफेद भाग और नाखून पीले पड़ना शुरू हो जाता है.

पीलिया की बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक होती है. यह खास तौर रूप से दूषित पानी और भोजन (हेपेटाइटिस A और E) के सेवन से फैलता है, जो लिवर में संक्रमण पैदा करते हैं. इसके अलावा, यह हेपेटाइटिस B या C संक्रमित खून चढ़ाने, असुरक्षित यौन संबंध, या संक्रमित सुई के इस्तेमाल से भी तेजी से फैलता है. यह खून में बिलीरुबिन के स्तर को बढ़ाकर त्वचा और आंखों को पीला कर देता है.

गर्मी के मौसम में होने वाली आम बीमारी

पीलिया की बीमारी गर्मी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है. यह तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है. जो लिवर से जुड़ी बीमारी है. इसमें शरीर में बिलीरूबिन नाम के तत्व की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर पीला दिखाई देता है. पीलिया की बीमारी में शरीर पीला दिखने के साथ-साथ पेशाब का रंग भी पीला हो जाता है. इसके अलावा नाखून, स्किन और आंखों का रंग पीला हो जाता है. इस बीमारी में लिवर कमजोर हो जाता है, काम करना बंद कर देता है. जिस कारण से मरीज को भूख भी कम लगती है. लेकिन समय रहते इस बीमारी की पहचान से इसे ठीक किया जा सकता है.

पीलिया के गंभीर लक्षण – Symptoms of severe jaundice in hindi

  • त्वचा और आंखों का गहरा पीला होने
  • भ्रम होने
  • थकान होने
  • हल्का मल
  • यूरिन का रंग गहरा होने
  • पेट में सूजन आने
  • उल्टी होने
  • ब्लीडिंग टेंडेंसी होना

पीलिया से बचाव के लिए उपाय

टीकाकरण (Vaccination): हेपेटाइटिस A और B वायरस के खिलाफ टीकाकरण करवाएं, जो पीलिया का प्रमुख कारण हैं.
स्वच्छता: खाना खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह धोएं.
सुरक्षित खान-पान: हमेशा साफ, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. सड़क के किनारे खुले में कटे फल या अधपके भोजन से बचें.
शराब से परहेज: अत्यधिक शराब का सेवन लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे सीमित करें या पूरी तरह बंद कर दें.

बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा खासतौर पर पेनकिलर न लें, क्योंकि कुछ दवाएं लिवर के लिए हानिकारक हो सकती हैं. वहीं अगर घर में किसी को पीलिया है, तो उसके इस्तेमाल किए टूथब्रश, रेजर, या सुई जैसे समान के उपयोग करने से बचें.

लिवर को हेल्दी रखने के टिप्स

लिवर को हेल्दी और सही रखने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें. पपीता, गाजर, और चुकंदर जैसी फाइबर से भरपूर फलों को खाएं. इसके अलावा पानी की कमी न होने दें. साथ ही जहां से भी पानी पिएं, उसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. वजन को कंट्रोल में रखें.

यह भी पढ़ें: इस पेड़ की छाल, पत्ते और फल में हजारों गुण, जानिए किन-किन बीमारियों में करता दवा का काम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments