होमHealth Newsअगर आपके बच्चे में थकान, कमजोरी जैसे दिख रहे लक्षण, तो हो...

अगर आपके बच्चे में थकान, कमजोरी जैसे दिख रहे लक्षण, तो हो जाएं सतर्क

Iron And Calcium Deficiency In Children: अगर छोटे बच्चों को उचित पोषण न मिले तो उन्हें शारीरिक कमजोरी के साथ-साथ.

Iron And Calcium Deficiency In Children: अगर छोटे बच्चों को उचित पोषण न मिले तो उन्हें शारीरिक कमजोरी के साथ साथ कई तरह की विकास संबंधी समस्या शुरू हो सकती है. वैसे तो आमतौर पर बच्चों में आयरन और कैल्शियम की कमी ज्यादा देखी जाती है. लेकिन इन दोनों कमियों को सही पोषण और उचित खानपान से आसानी से दूर किया जा सकता है.

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिम्मेदार होता है। आयरन की कमी से एनीमिया, थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी सामान्य समस्याएं हो सकती हैं।

भारतीय खानों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जो कैल्शियम और आयरन जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप बच्चों की डाइट में पालक, मेथी, रागी, बादाम, बीज (तिल, अलसी), दूध, दही और पनीर जैसा फूड्स शामिल कर सकती हैं.

कैसे पहचानें आयरन की कमी

अगर बच्चे का चेहरा पीला दिखता है. वह जल्दी थक जाता है या उसकी भूख कम हो गई है, तो यह आयरन की कमी का शिकार हो सकता है. वही कुछ बच्चें इस कमी के चलते चिड़चिड़े भी हो जाते है.इसलिए अगर आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो गया है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाए.

कैसे पहचानें कैल्शियम की कमी

कैल्शियम की कमी को पहचानना आसान होता है. कैल्शियम की कमी के कारण बच्चों के दांत और हाथ-पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है.वहीं इसकी कमी होने पर बच्चों की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं.दांत देर से आते हैं, मांसपेशियों में कमजोरी या बार-बार गिरना जैसे संकेत दिखाई देते हैं.

खानपान में जरूर करें बदलाव

अगर आपके बच्चों में भी कैल्शियम और आयरन जैसी समस्या हो तो उनकी पहचान कर उनकी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल करें. बच्चों के आहार में हरी सब्जियां, फल, दाल और दूध शामिल कर सकते हैं. पालक, सेब, केला और दही जैसे फूड्स काफी फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चे में लगातार कमजोरी या कोई भी असामान्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.नियमित जांच से शरीर में पोषक तत्वों की कमी का पता जल्दी चल जाता है. इससे समय रहते इलाज संभव हो जाता है. अगर आयरन और कैल्शियम की कमी को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो यह बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर डाल सकती है. बच्चों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) और सही देखभाल बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: बदलती जीवनशैली के चलते महिलाओं में बढ़ रही ये बीमारियां, समय रहते पहचानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments