होमHealth Newsक्या जलेबी-रबड़ी खाने से सच में ठीक हो जाता है माइग्रेन? वायरल...

क्या जलेबी-रबड़ी खाने से सच में ठीक हो जाता है माइग्रेन? वायरल दावे की जानिए पूरी सच्चाई

Can Jalebi and Rabri Cure Migraine: क्या जलेबी-रबड़ी खाने से माइग्रेन ठीक हो सकता है? जानिए वायरल दावे की सच्चाई, एक्सपर्ट्स की राय, ब्लड शुगर और माइग्रेन का सही संबंध.

Can Jalebi and Rabri Cure Migraine: सोशल मीडिया पर कई क्लेम किए जाते हैं जो वायरल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक क्लेम इस समय वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि जलेबी और रबड़ी खाने से माइग्रेन की समस्या ठीक हो सकती है. अब जो इस समस्या से जूझ रहे हैं वो इसे खाना चाहेंगे. लेकिन किसी भी चीज को अप्लाई या फिर उसे अपनाने से पहले सच्चाई जान लेनी चाहिए.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जलेबी-रबड़ी से तुरंत आराम मिलता है ये जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस क्लेम का कोई आधार नहीं है. यानी कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं है. हां ऐसा कहा जा सकता है कि कुछ लोगों को मीठा खाने के बाद सिरदर्द में तेजी से आराम मिलता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि माइग्रेन शुरूआत में लो ब्लड शुगर के कारण शुरू हुआ हो और खराब हो गया. इसलिए मीठा जब खाया तो ठीक हो जाता है.

माइग्रेन को ट्रिगर करती हैं ये चीजें

जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है उन्हें फास्टिंग, खाना छोड़ना या फिर दिनभर में काफी कैलोरी वाला खाना नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ये कुछ कारण हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं. यानी जब माइग्रेन हो और ऐसे समय में ऐसा खाना खाया जाए जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो तो बढ़ता हुआ ब्लड शुगर में सुधार तो आता है. लेकिन मीठा खाने से ठीक हो जाए ये इलाज नहीं है. यह शरीर का ब्लड शुगर में कमी को ठीक करना है जो सिरदर्द की वजह बन रहा था.

ज्यादा मिठास फायदा नहीं देती

अब वायरल चीजों में पूरी जानकारी नहीं दी जाती है. यानी ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने से हमेशा फायदा ही हो ऐसा नहीं होता. कुछ मामलों में और कुछ लोगों के लिए ये उल्टा भी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अधिक चीनी का सेवन कुछ लोगों के लिए उल्टा पड़ सकता है. क्योंकि ब्लड ग्लूकोज लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सिरदर्द हो सकता है. हालांकि ये सिर्फ सुनने में नहीं आता. लोगों के खाने-पीने की आदत सीधे माइग्रेन का कारण बनती है. जैसे बैलंस्ड डाइट, बैलंस्ड ग्लूकोज लेवल ये कुछ आदतें हैं जो मरीजों में माइग्रेन के कम चांस से जुड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: अब पूरे देश में एक जैसे होंगे एम्बुलेंस सेवा के नियम, इमरजेंसी में मिलेगी और तेज मदद

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments