होमHealth Newsसरकार लाई नई हेल्थ रिसर्च पॉलिसी, जनता से मांगे गए सुझाव; कई...

सरकार लाई नई हेल्थ रिसर्च पॉलिसी, जनता से मांगे गए सुझाव; कई बड़ी बीमारियों से मिलेगी राहत!

National Health Research Policy: केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ रिसर्च पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें कैंसर, टीबी, डायबिटीज और हार्ट डिजीज पर रिसर्च बढ़ाने के साथ 2047 तक निवेश बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.

National Health Research Policy: देश में कैंसर, टीबी, डायबिटीज, हार्ट समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इन चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार कड़ी तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय के अंडर आने वाले डिपार्टमेंट हेल्थ अनुसंधान डिपार्टमेंट यानी (Department of Health Research-DHR) ने रिसर्च पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस ड्राफ्ट में 2047 तक स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च को मौजूदा स्तर से करीब 6.25 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं इस ड्राफ्ट को अंतिम दिशा और रूप देने के लिए सरकार ने आम नागरिक, साइंटिस्ट, डॉक्टर्स, मेडिकल संस्थान, रिसर्चर्स साथ ही कई पक्षों से सुझाव और राय की मांग की है.

रिसर्च को बढ़ावा देना है

इस नई पॉलिसी पर सरकार का कहना है कि सिर्फ रिसर्च पेपर पब्लिश करना ही उद्देश्य नहीं है. बल्कि ऐसी रिसर्च को बढ़ावा देना है जिसकी मदद से नई दवाएं, वैक्सीन, जांच तकनीक यहां तक की तेजी से इलाज आम लोगों तक पहुंचाया जा सके. जारी हुई ड्राफ्ट नीती के तहत आने वाले कुछ सालों में अनुसंधान का पूरा फोकस उन बीमारियों पर रहने वाला है. जिनका देश में सबसे अधिक बोझ है. वो बीमारियां है जैसे कैंसर, टीबी, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम, मातृ और शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, कंटेजियस रोग, बुजुर्गों से जुड़ी बीमारियां शामिल हैं. सरकार समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंडा तैयार करेगी, ताकि जरूरत के मुताबिक प्राथमिकताएं तय की जा सकें.

यहां पढ़ें ड्राफ्ट: https://www.dhr.gov.in/static/uploads/2026/07/cd80b4d9af184586ae68364fc94849ad.pdf

MRU का किया जाएगा विस्तार

जानकारी के अनुसार इस नई नीति के तहत देशभर के मेडिकल कॉलेज में मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट यानी MRU का विस्तार किया जाएगा. इतना ही नहीं डायग्नोस्टिक लैब को अपग्रेड किया जाएगा. ये हीं लैब है जिसमें वायरस की जांच और रिसर्च की जाती हैं. इन्हें अपग्रेड करते हुए इंफेक्शियस डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब IRDL बनाया जाएगा. जिससे की बैक्टीरिया, फंगस, परजीवी से होने वाली बीमारियों पर रिसर्च आसानी से हो सकेगी.

AI को दिया जाए बढ़ावा

वहीं इस नई पॉलिसी में स्टार्टअप, मेडिकल कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूशंस की हेल्प से अपने देश में बनाई गई दवाएं, वैक्सीन, मेडिकल डिवाइस, डायग्नोस्टिक किट और उनके डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है. नई पॉलिसी में AI, जीनोमिक्स, डिजिटल हेल्थ डेटा और राष्ट्रीय रोग रजिस्ट्रियों का उपयोग बढ़ाने का प्रस्ताव भी है.

यह भी पढ़ें: पानी समझकर पी लिया तेजाब! युवती को हुई खून की उल्टी, जानिए कैसे बचें ऐसी खतरनाक गलती से

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments