होमHealth Newsकब होती है तकिए की Expiry Date, जानें कितने दिन तक करना...

कब होती है तकिए की Expiry Date, जानें कितने दिन तक करना चाहिए इस्तेमाल

Pillow Expiry Date: अच्छी हेल्थ के लिए अक्सर स्लीप क्वालिटी सुधारने की सलाह दी जाती है. अगर आपकी स्लीप क्वालिटी अच्छी है, तो कई Problem से लड़ सकते हैं.

Pillow Expiry Date: अच्छी हेल्थ के लिए अक्सर स्लीप क्वालिटी सुधारने की सलाह दी जाती है. कहा जाता है कि अगर आपकी स्लीप क्वालिटी अच्छी है, तो कई परेशानियों में लड़ने से मदद मिल सकती है. लेकिन बेहतर नींद के लिए सिर्फ समय पर सोना काफी नहीं होता. आपके बेडरूम की चीजें भी अहम भूमिका निभाती हैं. इसमें तकिया भी काफी अहम भूमिका निभाता है.

क्योंकि अगर आपका तकिया आपके सिर को सही सपोर्ट नहीं देता तो आपकी स्लीप क्वालिटी प्रभावित हो सकती है. इसलिए आप ये सुनिश्चित जरूर करें कि समय पर तकिए की जांच और उसे बदलने की अगर जरूरत है तो जरूर बदलें. ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हर रोज कई घंटों तक हम सिर को तकिए पर टिकाकर सोते हैं. इससे कई समस्या हो सकती है जैसे एलर्जी, त्वचा पर दाने या फिर गर्दन में दर्द की समस्या का भी सामना कर सकते हैं.

कितने सालों में बदलना चाहिए तकिया

अमेरिका की प्रसिद्ध फाउंडेशन Sleep Foundation जो नींद से जुड़ी जानकारी देती है. इसी फाउंडेशन के अनुसार आपको हर साल एक से 2 साल में तकिया बदल लेना चाहिए. ये इस बात को आश्वासित करना होगा कि आपका तकिया साफ है, सपोर्टिव है. साथ ही एलर्जन फ्री आप रहे. हालांकि इस बीच तकिये की क्वालिटी और मटेरियल भी काफी मैटर करता है.

आप इसे ऐसे चेक कर सकते हैं. अगर सुबह उठकर गर्दन में अकड़न, दर्द महसूस होती है, तो अपना तकिया बदलने की जरूत है. क्योंकि रातभर आपको आरामदायक फील नहीं हुआ या फिर आप सही पोजिशन में नहीं सोए. यही कारण है कि आपका तकिया आपको सही सपोर्ट नहीं दे रहा. तकिया बदलने का एक कारण ये भी है कि जिस तरह आपका गद्दा दबता है और खराब होता है. उसी तरह आपका तकिया भी खराब होता है. इसलिए इसे बदलना बेहतर साबित हो सकता है.

अच्छे से धोएं तकिया

इसी दौरान इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि तकिए और तकिए के कवर को नियमित रूप से धोना चाहिए. साथ ही जब चादर धो रहे हैं, तो कवर भी बदलें. क्योंकि इसमें जमा धूल, पसीना इससे गंदगी कम हो सकती है. साथ ही तकियों की लाइफ भी बढ़ते हैं. पुराने तकियों में धूल के कण, फंगस, फफूंदी और पालतू जानवरों के रोंए जमा हो सकते हैं. ये एलर्जी का कारण बनते हैं, जिससे नाक बहना, आंखों में जलन या त्वचा में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा चेहरे और बालों का तेल, पसीना या लार तकिए में समाकर दाग बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पति ब्रेन डेड हो गया,महिला बनना चाहती है मां, क्या पॉसिबल है? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments