होमDietNavratri 2026: नवरात्रि के पांचवे दिन होने लगी एसिडिटी या जलन, इसे...

Navratri 2026: नवरात्रि के पांचवे दिन होने लगी एसिडिटी या जलन, इसे खाने से मिलेगी राहत

Navratri 2026: अगर आपने नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत किया है. वहीं आपके पेट में एसिडिटी और जलन होने लगी. इसे खाने से मिलेगी भरपूर एनर्जी.

Navratri 2026: अगर आपने नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत किया है. वहीं आपके पेट में एसिडिटी और जलन होने लगी तो ऐसे में इसको खाने से आपको एनर्जी के साथ-साथ इस तरीके की समस्याए भी नहीं सताएगी. नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है. उन्हें केले का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. केले का भोग न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे तैयार करना भी आसान है. वहीं स्वास्थ्य दृष्टि से केले खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

व्रत में केला खाना ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है, क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम तुरंत कमजोरी दूर करके एनर्जी देता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, पाचन ठीक रखता है और खाली पेट होने वाली एसिडिटी या जलन से भी राहत देता है.

व्रत में केले खाने से नहीं होगी एसिडिटी

त्वरित ऊर्जा (Instant Energy): केले में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज) होती है, जो उपवास के दौरान थकान को दूर करती है.
पेट के लिए फायदेमंद: फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन तंत्र को संतुलित रखता है.
एसिडिटी से राहत: खाली पेट रहने पर होने वाली एसिडिटी और जलन को कम करने में यह मदद करता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक एंटासिड का काम करता है.
पोषक तत्वों का खजाना: इसमें पोटैशियम और विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और कमजोरी नहीं आने देता.

ऐसे बनाए केले की बर्फी

सामग्री:- पके हुए केले – 4-5
चीनी – 1/2 कप
नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच

विधि

केले की बर्फी बनाने के लिए पके हुए केले को एक बर्तम में अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें मैश किए हुए केले डाल लें. इसमें हल्के-हल्के हाथों से चलाते हुए इसमें चीनी और नारियल पाउडर डालें. इसे हल्की आंच पर लगातार चलताे हुए पकाएं. तेज आंच पर ये जल जाएगा. इसलिए हल्की आंच ही रखें. जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसमें घी लगाकर ट्रे या प्लेट में फैलाएं. अब गाढ़े मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार के छोटे टुकड़ों में काट लें. इस तैयार बर्फी को साफ पल्टे में निकाल लें.

ऐसे बनाए बनाना शेक

सामग्री:- पके केले – 2
दूध – 1 कप
चीनी – स्वाद अनुसार

विधि

बनाना शेक बनाने के लिए पके केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे ब्लेंडर में केले, दूध और चीनी डालें. सभी सामग्री को गाढ़ा होने तक अच्छे से ब्लेंड करें, जब तक कि यह एक स्मूदी के रुप में न आ जाएं. अब तैयार शेक को एक बर्तन में निकाल लें. बनाना शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल या ड्राई फ्रूट्स डालें.

यह भी पढ़ें: कुछ खाया नहीं कैसे मिलेगी एनर्जी? ये ‘सुपरफूड’ नवरात्रि के व्रत में करेगा आपकी मदद

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments