होमHealth Newsदिनभर थका सा फील करते हैं? हो जाइए अलर्ट; हो सकती ये...

दिनभर थका सा फील करते हैं? हो जाइए अलर्ट; हो सकती ये बीमारियां

How To Remove Fatigue: कुछ लोग दिनभर थके-थके सा फील करते हैं. उन्हें पूरे दिन में शरीर भारी लगता है. ऐसा लगता है कि काम न किया जाए.

How To Remove Fatigue: कुछ लोग दिनभर थके-थके सा फील करते हैं. उन्हें पूरे दिन में शरीर भारी लगता है. ऐसा लगता है कि काम न किया जाए. ऐसे लोगों को छोटी चीजें करना भी मुश्किल सा टास्क लगता है. जब सवाल करते हैं, कि टेस्ट करवा लो तो ऐसा सुनने को मिलता है कि सभी तरह के टेस्ट करवा लिए लेकिन सब नॉर्मल है. इसके बावजूद थकान खत्म नहीं होती, जो चिंता का कारण बन सकता है.

ऐसे मामलों को लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं. या फिर ये तो कमजोरी है. इस तरह के साइन मानकर चलने देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपका यही एटिट्यूड आपको कई समस्याओं का सामना करवा सकता है. दरअसल ये परेशानी, धीरे ही सही एनर्जी और हमारी मेंटल स्थिती को काफी अफेक्ट डालती है. इसलिए इसपर ध्यान देना जरूरी होता है. अगर आप समय रहते ध्यान नहीं देंगे तो ये परेशानी का कारण में बदल सकती है.

क्यों होता है ऐसा

अगर आप भी ऐसी किसी कंडिशन का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लें. संभव है कि इसमें कुछ बीमारियां छिपी हुई हो सकती है. इनमें क्रोनिक फटीग सिंड्रोम, स्लीप एपनिया, हार्मोनल इंबैलंस, मानसिक मेडिकल कंडिशन शामिल हो सकती है. हालांकि ये आपकी कंडिशन और सिचुएशन पर भी निर्भर करता है. इसलिे आपको इसका ख्याल रखना चाहिए.

स्लीप एपनिया क्या है

स्लीप एपनिया एक ऐसी कंडिशन हैं जहां व्यक्ति की सांस बार-बार रुकती है. इसके कारण नींद नहीं पूरी हो पाती. या फिर दिनभर नींद आना, सिरदर्द या फिर थकान की समस्या बनी रहती है. ऐसा तब भी होता है जब व्यक्ति भले ही पर्याप्त समय तक सोया हो. वहीं जब हमारे शरीर में हार्मोन्स इंबैलंस हो जाते हैं, तो थायरॉइड या फिर अन्य हार्मोन्स की गड़बड़ी की समस्या हो सकती है. ये एनर्जी को काफी अफैक्ट डालती है. जिससे मूड स्विंग्स या फिर वजन में बदलाव जैसी समस्याएं फेज करनी पड़ सकती हैं. वहीं डिप्रेशन या फिर एंग्जाइटी जैसी परेशानी भी हमारी हेल्थ को थका देती है. यहां व्यक्ति मेंटली काफी कमजोर महसूस करता है. जिसके कारण हमारे शरीर के एनर्जी लेवल कम होता है. लगातार कम और थकान बनी रहती है.

क्या करें और क्या नहीं, कैसे इससे बचें?

अब सवाल आता है कि आखिर इससे कैसे बचाव किया जाए? तो बता दें कि इसके लिए आपको अपना दिन का रूटीन सुधारना होगा. जैसे 7 से 8 घंटे की नींद लें. सोने या फिर जागने के समय को तय करें. यहां तक की बैलेंस्ड डायट लें. जैसे फल, सब्जियां और प्रोटीन अपनी डायट में शामिल करें. जिससे भरपूर पोषण मिलेगा. साथ ही रोजाना एक्सरसाइज को जोड़े जिससे थकान कम होगी.

यह भी पढ़ें: कब होती है तकिए की Expiry Date, जानें कितने दिन तक करना चाहिए इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments