होमWellnessFitnessRich Protein Sources: किचन में मिलेंगे प्रोटीन से भरपूर फूड्स, सप्लीमेंट्स की...

Rich Protein Sources: किचन में मिलेंगे प्रोटीन से भरपूर फूड्स, सप्लीमेंट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

Rich Protein Sources: किचन में आपको बहुत से ऐसे फूड्स मिल जाएंगे जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. इसलिए आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Rich Protein Sources: आज के समय में युवाओं में फिट रहने का काफी क्रेज देखा जा रहा है. टीनएजर्स से लेकर एडल्टहुड तक में जिम जाने का क्रेज बना हुआ है. फिट रहने से ज्यादा वह अपनी अट्रैक्टिव बॉडी बनाने के लिए जिम ज्वाइन करते हैं. चौड़ी छाती, कटिंगदार एब्स और बड़े बाइसेप्स बनाने का जुनून सवार रहता है.

वहीं कुछ लोग जिम जाना तो याद रखते हैं, लेकिन प्रोपर प्रोटीन लेना भूल जाते है. वहीं कई लोगों को लगता है कि प्रोटीन के लिए सिर्फ प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. प्रोटीन के लिए आप अपने घर की किचन में जा सकते हैं. किचन से आपको बहुत से ऐसे सोर्स मिल जाएंगे जिनमें भरपूर मात्रा में आपको प्रोटीन मिलेंगे. किचन की चीजों से प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

जिम जाने वाले क्यों खाते हैं प्रोटीन

कई लोगों के मन में इस तरह का सवाल बना रहता है कि आखिर जिम जाने वाले ही प्रोटीन क्यों खाते हैं. दरअसल, वर्कआउट के बाद (Post-workout) मांसपेशियों की मरम्मत के लिए अंडे, पनीर, चिकन ब्रेस्ट, या प्रोटीन शेक जैसे प्रोटीन से भरपूर पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है. इसलिए जिम जाने वाले प्रोटीन लेते हैं.

प्रोटीन की पूर्ति और मसल के लिए क्या खाएं- (What to eat for protein)

1. काले चने-

काले चने को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. आप बाजार में मिलने वाले प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जगह किचन में मिलने वाले काले चने खा सकते हैं. काले चने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं. आप इन्हें उबालकर सलाद की तरह भी खा सकते हैं. वहीं काले चने की जगह आप भूने चने भी खा सकते हैं. भूने चने को आप मार्किट से आसानी से खरीद सकते हैं. काले और भूने चने न सिर्फ मसल्स बनाने बल्कि आपके स्टैमिना को भी बढ़ाने में मददगार करते है.

​2. पनीर और दूध

​काले चने के अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध, दही और पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इन्हे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वहीं अगर आप चाहें तो इन्हें वर्कआउट करने के बाद खा सकते हैं. इससे आपको प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ेंगी. वर्कआउट यानी जिम जाने के बाद कच्चा पनीर या दही खाएं. या फिर रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीना भी सही होगा. इससे आपके मसल्स रिकवरी में बहुत फायदा मिलेगा.

3. मूंगफली और गुड़

डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा मूंगफली और गुड़ में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आप बाजार से कच्ची मूंगफली या फिर पक्की मूंगफली भी खरीद कर ला सकते हैं. ध्यान रखें कि अगर आप बाजार से कच्ची मूंगफली लेकर आते है तो इन्हें घी या फिर तेल में अच्छे से भून लें. इसके बाद ही इका सेवन करें. वहीं मूंगफली को गुड़ के साथ भी खा सकते हैं. मूंगफली और गुड़ में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन अच्छई मात्रा में पाया जाता है. साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है.

​4. सोयाबीन

​सोयाबीन शाकाहारी लोगों के लिए सबसे बड़ा प्रोटीन सोर्स है. जो लोग अंडे या फिर मांसाहारी चीज़ों को खाने से बचते हैं, वह सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं. सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. नॉर्मली लोगों को इस बात का पता ही नहीं होता वह सोयाबीन को सामान्य मानते हैं, लेकिन सोयाबीन में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. बता दें कि 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36-40 ग्राम प्रोटीन होता है. सोयाबीन को आप भिगोकर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. कुछ लोग इसे भूनकर या फिर तल भी खाते हैं.

यह भी पढ़ें: लंबे समय से रीढ़ की हड्डी में हो रहा दर्द, बरतें सावधानी, नहीं हो जाएगी पैरालिसिस की समस्या

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments