होमExplainersक्या जोखिम भरी है Knee Replacement सर्जरी? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या जोखिम भरी है Knee Replacement सर्जरी? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Knee Replacement Surgery: घुटनों में दर्द आजकल सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है. 40–50 की उम्र में भी लोग सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे.

By: Dr. Kaushal Kant Mishra

Knee Replacement Surgery: घुटनों में दर्द आजकल सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है. 40–50 की उम्र में भी लोग सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द, उठते-बैठते जकड़न और चलने में असहजता महसूस करने लगे हैं. शुरुआत में यह समस्या मामूली लगती है, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं, कभी तेल की मालिश, कभी दर्द की दवा, तो कभी घरेलू नुस्खों से काम चलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हर दर्द साधारण नहीं होता. कई बार यह धीरे-धीरे बढ़कर उस स्थिति तक पहुंच जाता है, जहां सर्जरी ही सबसे असरदार विकल्प बचता है.

घुटनों का दर्द कब सामान्य है और कब गंभीर, यह समझना बहुत जरूरी है. अगर दर्द कभी-कभार होता है, किसी खास गतिविधि के बाद आता है और आराम करने से ठीक हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं होती. ऐसे मामलों में सिर्फ ऑब्जर्व करना ही पर्याप्त होता है. लेकिन जब यही दर्द बार-बार होने लगे, रोजमर्रा के कामों में दिक्कत पैदा करने लगे या चलने-फिरने की क्षमता कम होने लगे, तो यह संकेत है कि समस्या अब गहरी हो रही है और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटनों की सबसे आम समस्या

घुटनों की सबसे आम समस्या ऑस्टियोआर्थराइटिस होती है, जिसे आम भाषा में गठिया कहा जाता है. यह कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं, बल्कि उम्र के साथ होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, घुटनों के बीच मौजूद कार्टिलेज (गद्दी) घिसने लगती है. यही गद्दी हड्डियों को आपस में रगड़ खाने से बचाती है. जब यह पतली होने लगती है या खत्म हो जाती है, तो हड्डियां सीधे टकराने लगती हैं और दर्द बढ़ने लगता है. यही वह स्थिति होती है जहां मरीज को चलने में तकलीफ, सीढ़ियां चढ़ने में दर्द और जमीन पर बैठने में कठिनाई महसूस होती है.

कई लोग इस दर्द को कम करने के लिए तेल की मालिश, सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन का सहारा लेते हैं. सच यह है कि ये उपाय कुछ समय के लिए राहत जरूर देते हैं, लेकिन घुटने की अंदरूनी खराबी को ठीक नहीं कर सकते. खासतौर पर जब एक्स-रे में घुटनों के बीच का गैप खत्म हो जाता है, तो यह साफ संकेत होता है कि अब सर्जरी की जरूरत है. इस स्थिति में नी रिप्लेसमेंट ही एक स्थायी समाधान माना जाता है.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

क्या जोखिम भरी है Knee Replacement सर्जरी?

नी रिप्लेसमेंट ( Knee Replacement Surgery) को लेकर लोगों के मन में काफी डर होता है. उन्हें लगता है कि यह बहुत बड़ी और जोखिम भरी सर्जरी है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है. आज के समय में यह एक सुरक्षित और नियमित प्रक्रिया बन चुकी है, जिसकी सफलता दर बहुत ज्यादा है. सही मरीज में यह सर्जरी न सिर्फ दर्द खत्म करती है, बल्कि उसकी जीवनशैली को पहले से बेहतर बना देती है. कई मरीज सर्जरी के बाद फिर से लंबी वॉक, हल्की जॉगिंग और सामान्य दिनचर्या आसानी से शुरू कर देते हैं.

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि नया घुटना बिल्कुल नैचुरल घुटने जैसा नहीं होता. सर्जरी के बाद दौड़ना, कूदना या उकड़ू बैठना जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मरीज को आराम की जिंदगी जीनी होगी. बल्कि सच इसके उलट है, जितना ज्यादा आप चलेंगे और एक्टिव रहेंगे, उतना ही आपका नया घुटना बेहतर काम करेगा.

कितने समय तक चल सकती ये रिप्लेसमेंट?

नी रिप्लेसमेंट की उम्र भी एक बड़ा सवाल होता है. आज के आधुनिक इंप्लांट्स लगभग 20–25 साल या उससे ज्यादा चल सकते हैं, बशर्ते मरीज अपना वजन कंट्रोल में रखे और डॉक्टर की सलाह के अनुसार लाइफस्टाइल अपनाए. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि सही समय पर कराई गई सर्जरी आपको लंबे समय तक दर्द से राहत दे सकती है.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सर्जरी को अनावश्यक रूप से टालना नुकसानदायक हो सकता है. जब दर्द की वजह से चलना-फिरना कम हो जाता है, तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर की समग्र स्थिति भी बिगड़ने लगती है. कई बार मरीज इतना इंतजार कर लेते हैं कि बाद में सर्जरी के परिणाम भी उतने अच्छे नहीं मिल पाते.

यह भी पढ़ें: हेयर एक्सटेंशन से हो सकता ब्रेस्ट कैंसर! स्टडी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है.किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे.

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments