होमExplainersहेयर एक्सटेंशन से हो सकता ब्रेस्ट कैंसर! स्टडी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने...

हेयर एक्सटेंशन से हो सकता ब्रेस्ट कैंसर! स्टडी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hair Extensions Cause Breast Cancer: आपने देखा होगा कि महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाती है. .

Hair Extensions Cause Breast Cancer: आपने देखा होगा कि महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाती है. बालों को सुंदर बनाने के लिए प्रोडक्ट्स कई एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती है. अगर आप भी ऐसा करती हैं. बालों में हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम आने वाली है. दरअसल हाल ही में एक रिसर्च हुई. जिसमें खुलासा हुआ कि हेयर एक्सटेंशन में कुछ ऐसे कैमिकल्स मौजूद होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं.

आपने बिल्कुल सही पढ़ा. रिसर्च में ऐसा खुलासा हुआ कि हेयर एक्सटेंशन में पाए जाने वाले कैमिकल्स बेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं हार्मोन असंतुलन और रिपोडेक्शन स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस रिपोर्ट को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के जर्नल में पब्लिश किया गया है.

साइंटिस्ट ने किया एनालिसिस

वहीं रिसर्च में कई साइंटिस्ट शामिल थे. जिन्होंने ये एनालिसिस किया कि बालों में लगने वाले एक्सटेंशन जैसे विग, ब्रेडिंग हेयर, क्लिप-इन और वेव्स. इन सभी का एनालिसिस जब किया गया तो इसमें दर्जनों प्रकार के खतरनाक कैमिकल्स पाए गए. जो महिलाओं के स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक है. फिलहाल कौन से कैमिकल्स मौजूद थे इसकी पूरी तरह जानकारी सामने नहीं आई. इसके पीछे का कारण है कि कई बार कंपनियां इनमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स का खुलासा नहीं करतीं है. इस कारण जो इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, वो जोखिम उठा रहे हैं.

क्यों खतरनाक माना जा रहा हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल?

बात करें कि आखिर हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल खतरनाक क्यों माना जा रहा है तो बता दें कि इसमें मौजूद कैमिकल्स खतरनाक साबित होते हैं. जो गर्दन, स्कैल और हमारी स्किन के कॉन्टैक्ट में रहते हैं. यही कैमिकल्स धीरे-धीरे बॉडी में एंटर करते हैं और लंबे समय के लिए इफेक्ट डाल सकते हैं. अब स्टडी की अगर बात की जाए तो इसमें 43 कुछ ऐसे सैंपल्स की जांच की गई जिसमें 170 कैमकिल्स मौजूद थे.

अब ये खतरनाक इसलिए हैं क्योंकि इनमें से कुछ ऐसे थे जो कार्सिनोजेनिक, एंडोक्राइन डिसरप्टर्स हार्मोन पर असर डालते हैं. खासतौर पर फ्थेलेट्स, ऑर्गेनोटिन और कुछ इंडस्ट्रियल केमिकल्स जैसे तत्व सामने आए, जो शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं. ये वही सिस्टम है जो प्रजनन, विकास और कई जरूरी बॉडी फंक्शन्स को कंट्रोल करता है.

कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं

उधर साइंटिस्ट का ऐसा दावा है कि इनमें कुछ ऐसे सैंपल्स पाए गए जो शरीर में बदलाव ला सकते हैं. यही बदलाव समय के साथ आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. अब आप कहेंगे कि हम तो नैचुरअल बालों वाले एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें ये खतरा नहीं होगा, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत है. दरअसल 10 प्रतिशत नैचुरल और ह्यूमन हेयर से बने एक्सटेंशन की भी जांच की गई. जिसमें खतरनाक कैमिकल्स पाए गए.यानी सिर्फ नेचुरल लेबल होने से प्रोडक्ट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता.

कैसे हो रहा ब्रेस्ट कैंसर?

सवाल आता है कि आखिर एक्सटेंशन से कैसे ब्रेस्ट कैंसर हो रहा है? तो इसका जवाब है कि कई एक्सटेंशन ऐसे होते हैं जिन्हें स्टाइल या फिर तैयार करते समय गर्म किया जाता है. इसके लिए उसे गर्म पानी में डुबोया भी जाता है. जब ये प्रोसेस होता है तो जहरीली गैस रपास होती है. ये गैस हमारी सांस के जरिए शरीर में घुसती हैं और जो व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें और उनके साथ-साथ जो हेयर स्टाइलिस्ट हैं उनपर इफेक्ट डाल सकती है. कुछ लोगों को आम परेशानी जैसे खुजली, जलन, स्किन रिएक्शन या फिर सांस लेन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक्सपर्ट का मानना है कि इस इंडस्ट्री में स्पष्ट नियमों की कमी है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.

यह भी पढ़ें: लंच के बाद करता है सुस्ताने का मन? कहीं आपको तो नहीं ‘फूड कोमा’; हो सकता गंभीर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments